Categories: देश

BJP New President: नितिन नबीन कब करेंगे बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन? इस दिन होगी नाम की घोषणा, पार्टी के बड़े नेताओं को मिले ये निर्देश

BJP New National President: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 19 और 20 जनवरी को बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहने को कहा गया है. इसके बाद अगले महीने 15 से 20 फरवरी के बीच में बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई जाएगी.

Published by Hasnain Alam

BJP New President News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के नाम की घोषणा 20 जनवरी को होगी. इससे पहले 19 जनवरी को नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 जनवरी को दिल्ली में रहने के निर्देश दिए गए हैं.

बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन के नाम की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्टी के संगठन चुनावों के अधिकारी के लक्ष्मण करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करने की औपचारिक प्रक्रिया 19 जनवरी को पूरी कर ली जाएगी और 20 जनवरी को उनके नाम की घोषणा हो जाएगी.

बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने के बाद कब पद संभालेंगे नितिन नबीन?

20 जनवरी को ही नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पद भार भी ग्रहण करेंगे. बीजेपी मुख्यालय की पांचवीं मंजिल पर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कक्ष में जाकर नितिन नबीन 20 जनवरी से अपना कार्य भार संभालेंगे.

आज (शुक्रवार) बीजेपी के संगठन चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें बीजेपी के संगठन चुनावों के राष्ट्रीय सह प्रभारी रेखा वर्मा, संबित पात्रा और नरेश बंसल भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख घोषित कर दी जाएगी.

Related Post

तीन सेट में दाखिल होंगे नामांकन

सूत्रों के अनुसार 19 जनवरी को नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन के तीन सेट दाखिल करेंगे. एक सेट पर बीजेपी के 20 से ज्यादा राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के हस्ताक्षर होंगे. दूसरे सेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर होंगे. साथ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा के हस्ताक्षर भी होंगे.

तीसरे सेट पर बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे. इनमें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. दूसरा नामांकन नहीं होने पर नितिन नबीन को निर्विरोध बीजेपी का  राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा.

के लक्ष्मण करेंगे नाम की घोषणा

औपचारिक घोषणा बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की 20 जनवरी को की जाएगी. बीजेपी के संगठन चुनाव के राष्ट्रीय प्रभारी के लक्ष्मण, नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा करेंगे.

19 और 20 जनवरी को बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में मौजूद रहने को कहा गया है. सूत्रों के अनुसार अगले महीने 15 से 20 फरवरी के बीच में बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई जाएगी. राष्ट्रीय परिषद की बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा बीजेपी के नए  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम पर मोहर लगाना होगा.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026