Home > देश > BJP Candidates List: बंगाल में BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता के सामने शुवेंदु अधिकारी; जानें किसे कहां से मिला टिकट?

BJP Candidates List: बंगाल में BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता के सामने शुवेंदु अधिकारी; जानें किसे कहां से मिला टिकट?

BJP 144 candidates list: बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों की नामों की लिस्ट जारी कर दी गई है. नंदीग्राम और भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी को चुनावी मैदान उतारा गया है.

By: Preeti Rajput | Published: March 16, 2026 6:04:24 PM IST



BJP 144 candidates list: पश्चिम बंगाल विधानसभी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.  नंदीग्राम और भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है. 

ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी की टक्कर 

बता दें कि, इन दिनों सीटों से सीएम ममता बनर्जी  भी चुनाव लड़ रही है. गाल में 2021 में हुए चुनाव में शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट को हरा दिया था. जिसके बाद भवानीपुर में हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी ने जीत हासिल की थी. बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीट से शुवेंदु को उतार दिया है. हालांकि, अभी टीएमसी की ओर से लिस्ट जारी नहीं हुई है. 

144 उम्मीदवारों की लिस्ट हुई जारी 

सोमवार को बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इसमें पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को मोयना से भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है. अलीद्वारपुर से परितोष दास को टिकट दिया गया है. पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता को भी टिकट दिया गया है. मालूम हो कि, इस बार बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. चुनाव आयोग ने 23 और 29 अप्रैल तारीख तय की है. वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों का ऐलान 4 मई को जारी होगा. 

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

बीजेपी और टीएमसी आमने-सामने 

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर की संभावना जताई जा रही है. भाजपा ने बंगाल में कमल खिलाने के लिए इस बार काफी मेहनत की है. भाजपा की तैयारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव की घोषणा के अगले ही दिन भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. 

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Advertisement