Odisha Rape Case: ओडिशा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भुवनेश्वर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 19 साल की एक इंजीनियरिंग छात्रा से बलात्कार का आरोप है। पीड़ित छात्रा ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि यह घटना इसी साल मार्च में हुई थी। आरोपी उदित प्रधान ने उसे रात के खाने पर बुलाया था। वहां उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था।
छात्रा ने लगाया आरोप
छात्रा का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसके बाद प्रधान उसे एक होटल के कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इस पूरे मामले पर भुवनेश्वर के डीजीपी जगमोहन मीणा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, आरोपी उदित प्रधान को सोमवार दोपहर अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
2006 Mumbai local train blast: सुनाई गई थी फांसी और उम्रकैद की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को बताया निर्दोष
राजनीति शुरू
यह गिरफ्तारी कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की आलोचना करती रही है। अब जब उनके अपने छात्र संघ के अध्यक्ष पर इतना गंभीर आरोप लगा है तो पार्टी पर भी सवाल उठ रहे हैं।