Categories: देश

क्या शिवराज सिंह चौहान होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष? मोहन भागवत से मुलाकात के बाद अटकलें हुई तेज

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की अटकलें तेज हो गई है।

Published by Sohail Rahman

BJP President Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सुगबुगाहट एक बार फिर शुरू हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि, उपराष्ट्रपति के चुनाव के बाद जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गतिविधियां शुरू हो गई है। इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि, केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की हाल ही में मुलाकात हुई है। अब इस मुलाकात को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके बाद, भाजपा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान का नाम भी चर्चा में आ गया है।

2 साल बाद शिवराज सिंह ने मोहन भागवत से की मुलाकात

शिवराज सिंह चौहान ने लगभग 2 साल बाद मोहन भागवत से मुलाकात की है। दरअसल, भाजपा आरएसएस सितंबर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने की कोशिश में है। इस बीच, 2 साल बाद हुई इस मुलाकात को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के तुरंत बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। 28 सितंबर से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

Related Post

Rekha Gupta Security: रेखा गुप्ता की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने लिया यूटर्न

संघ कार्यालय में हुई बैठक

रविवार शाम शिवराज सिंह चौहान ने आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक दिल्ली के झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय केशवकुंज में हुई। शिवराज सिंह चौहान ने संघ प्रमुख के साथ लगभग 45 मिनट तक बातचीत की। इस बैठक के बाद, शिवराज सिंह चौहान सीधे दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए।

अटकलें हुई तेज

सरसंघचालक मोहन भागवत से मिलने आने से पहले, शिवराज सिंह चौहान प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में गायत्री परिवार के एक कार्यक्रम में मौजूद थे। भारत मंडपम में चौहान के साथ मंच पर गायत्री परिवार के डॉ. चिन्मय पंड्या और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। भारत मंडपम से, वह सीधे संघ कार्यालय गए जहाँ उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ बंद कमरे में बैठक की और फिर पूरी तरह से नियोजित कार्यक्रम के लिए भोपाल रवाना हो गए। सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) भोपाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

भूत झाड़ने के बहाने लड़कियों के साथ करता गंदा काम, UP के इस बाबा का हुआ भंडाफोड़, मामला जान पैरों तले खिसकेगी जमीन

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026