Categories: देश

Momos death case: बाहर का खाना बना जानलेवा? मोमोज खाने के बाद दो मासूमों की मौत

Tarn Taran Momos death case: पंजाब के तरनतारन में मोमोज और चाप खाने के बाद दो बच्चों की मौत हो गई. बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और शरीर नीला पड़ गया. कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया.

Published by Ranjana Sharma

Momos death case: पंजाब के तरनतारन में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां मोमोज और चाप खाने के कुछ ही घंटों बाद दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खाने की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

मोमोज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तरनतारन की डीएसपी वाली गली की है. मृत बच्चों की पहचान 7 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय दानिका के रूप में हुई है.
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम बच्चों ने बाहर का खाना खाने की जिद की थी. इसके बाद उनके पिता बाजार से मोमोज और चाप खरीदकर लाए. दोनों बच्चों ने खुशी-खुशी खाना खाया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी.

शरीर पर उभर आए लाल निशान

परिवार के मुताबिक, रात होते-होते बच्चों को परेशानी होने लगी और उनका शरीर नीला पड़ गया इससे परिजन घबरा गए. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उससे पहले ही दोनों बच्चों की मौत हो गई. इस घटना से परिवार सदमे में है और इलाके में भी मातम का माहौल है.

Related Post

पुलिस ने रेहड़ी वाले को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि जिस रेहड़ी वाले से मोमोज और चाप खरीदे गए थे, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह

पुलिस का कहना है कि बच्चों की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खाने में किसी तरह की मिलावट या खराब सामग्री तो इस्तेमाल नहीं की गई थी.

इलाके में दहशत

इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दुख का माहौल है. स्थानीय लोग भी इस घटना से बेहद आहत हैं और मामले की पूरी जांच की मांग कर रहे हैं. परिवार के लिए यह हादसा बेहद दर्दनाक साबित हुआ है, क्योंकि कुछ ही घंटों में उनके दोनों बच्चों की जिंदगी खत्म हो गई.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

मिस इंडिया अर्थ प्रतिभागी सायली सुर्वे हुईं ‘लव जिहाद’ का शिकार! हिंदू धर्म में की वापसी

Sayali Surve News: यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में इंदापुर…

March 9, 2026

अब एटीएम से बिना कार्ड निकालें कैश! यूपीआई से मिनटों में मिलेंगे पैसे

ATM Withdrawal Tips: पहले अगर एटीएम कार्ड घर पर रह जाता था तो परेशानी हो…

March 9, 2026

जेल से भागे तो भी नहीं होगी सजा! इस देश का कानून कर देगा हैरान; जानिए चौंकाने वाली वजह

Prison Escape Law: दुनियाभर में हमने देखा है कि अंग कैदी जेल तोड़कर भागते हैं,…

March 9, 2026

LPG refill rule changed: एलपीजी रिफिल का वेटिंग पीरियड बढ़ा; अब इतने दिन तक करना होगा इंतजार

LPG Minimum waiting period: रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश के किसी भी पंप…

March 9, 2026