Categories: देश

सपा में होगा बड़ा उलटफेर! इन पदों पर बैठे लोगों पर गिरेगी गाज…जाने क्या है अखिलेश यादव का प्लान?

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पार्टी में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, अखिलेश यादव पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के संगठन को भंग कर सकते हैं।

Published by Shubahm Srivastava

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पार्टी में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, अखिलेश यादव पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के संगठन को भंग कर सकते हैं। माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष उदासीन लोगों को पार्टी से निकाल सकते हैं।

 इसके अलावा, संगठन में लगातार काम कर रहे लोगों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएँगी। बिहार में वोट अधिकार यात्रा में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ लौटे अखिलेश आने वाले समय में पार्टी में बड़े बदलाव करते नजर आ सकते हैं।

काम न करने वालों पर होगा एक्शन!

अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि पार्टी में संघर्ष करने वालों का सम्मान किया जाएगा। लेकिन पार्टी के प्रति उदासीन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। खबरों की मानें तो पार्टी में अहम पदों पर बैठे लोग काम करते नहीं दिख रहे हैं, जिससे अखिलेश यादव नाराज़ हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पार्टी के विभिन्न सूत्रों से इस बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली है।

अखिलेश यादव को इस मामले में पूरी रिपोर्ट दे दी गई है। इस बारे में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक रंजन का कहना है कि पार्टी के भीतर संगठनात्मक स्तर पर अलग-अलग समय पर बदलाव होते रहते हैं और यह पार्टी को बेहतरी की दिशा में ले जाने का एक प्रयास है।

Related Post

2027 के चुनाव को लेकर तैयारी

जानकारों का मानना ​​है कि इस समय सपा का पूरा ध्यान 2027 के चुनावों पर है। इसी के चलते समाजवादी पार्टी पीडीए के साथ-साथ संगठन पर भी खासा जोर दे रही है। क्योंकि उनकी सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी से है और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपेक्षाकृत मजबूत नजर आ रहा है।

साथ ही, अखिलेश संगठन में जिन लोगों को दरकिनार करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें दूसरी जगहों पर भी एडजस्ट करने की कोशिश करेंगे। क्योंकि राजनीति में किसी को नाराज करके राजनीतिक फायदा नहीं उठाया जा सकता। इससे पार्टी को ही नुकसान हो सकता है।

योगी आदित्यनाथ नहीं, बल्कि यूपी सरकार के इस कैबिनेट मंत्री को CM बनाना चाहते थे अमित शाह!

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026