Categories: देश

Agnivesh Agarwal Death: कैसे चली गई वेदांता चेयरमैन के बेटे की जान? अनिल अग्रवाल खुद बोले- मेरे जीवन का सबसे काला दिन

Anil Agarwal Son Dies: इस समय एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति अनिल अग्रवाल के सबसे बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को न्यूयॉर्क में निधन हो गया.

Published by Heena Khan

Anil Agarwal Son Dies: इस समय एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति अनिल अग्रवाल के सबसे बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को न्यूयॉर्क में निधन हो गया. हैरान कर देने वाली बात ये है कि वो सिर्फ़ 49 साल के थे. अनिल अग्रवाल ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है. इतना ही नहीं ये दुखद भरी खबर शेयर करते हुए उन्होंने इसे अपनी ज़िंदगी का “सबसे काला दिन” बताया.

एक हादसे ने ले ली जान

अनिल अग्रवाल का कहना है कि, अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग करते समय एक हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे. उनका न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था और उनकी हालत पहले से बेहतर हो रही थी. रिकवरी के साथ-साथ परिवार को लगा था कि अब खतरा टल गया है, लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली.

आज मेरे जीवन का सबसे काला दिन- अनिल अग्रवाल

दर्द भरे पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने लिखा, “आज मेरे जीवन का सबसे काला दिन है. मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया. वो सिर्फ 49 साल का था, स्वस्थ, जीवन और सपनों से भरपूर. हमें लगा कि सबसे बुरा बीत चुका है, लेकिन किस्मत के प्लान कुछ और थे और अचानक कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया.”

Related Post

GB Road की घिनौनी हकीकत! चीखती-चिल्लाती हैं मासूम बच्चियां, जब दिया जाता ये इंजेक्शन, फिर कर देते हैं ‘हवसियों के हवाले’

कौन हैं अग्निवेश अग्रवाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अग्निवेश का जन्म 3 जून, 1976 को पटना में हुआ था. उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज में पढ़ाई की और एक सफल करियर बनाया. उन्होंने फुजैराह गोल्ड कंपनी को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई और हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया. अनिल अग्रवाल ने उन्हें एक खिलाड़ी, संगीतकार और लीडर बताया, जो अपनी सादगी, गर्मजोशी और दयालुता के लिए जाने जाते थे.

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली ब्लास्ट से पहले जिस मस्जिद में गया था आतंकी उमर, उसी के पास चला बुलडोजर; गुस्से से उबल रहा इलाका

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026

अराइया बाय अज़ा ने लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी के साथ ‘कॉन्शियस लक्ज़री’ के नए युग की शुरुआत की

मुंबई (महाराष्ट्र), अप्रैल 11: अराइया बाय अज़ा, एक नेक्स्ट-जनरेशन फाइन ज्वेलरी ब्रांड, अपने नैतिक रूप…

April 11, 2026