Categories: देश

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर बिहार तक आसमान से आफत बनकर बरसेगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: 17 अगस्त 2025 को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, एनसीआर, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: जुलाई महीने में हुई भारी बारिश के बाद अगस्त में भी बारिश का सिलसिला जारी है। अगस्त महीने की शुरुआत से ही कई जगहों पर भारी बारिश देखी जा रही है। कुछ जगहों पर मौसम सुहावना है, तो कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 17 अगस्त 2025 को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, एनसीआर, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 17 अगस्त 2025 से 18 अगस्त 2025 तक बारिश की संभावना है। अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो, इस दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों जैसे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में मौसम सुहावना रहने वाला है। लगातार बारिश के कारण दिल्ली की हवा साफ हो गई है।

Related Post

Shubhanshu Shukla Returns: अतंरिक्ष में भारत का परचम फहराकर, देश लौटे शुभांशु शुक्ला…दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़े और भारत माता की जय के नारों से…

उत्तर प्रदेश-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 17-19 अगस्त 2025 तक हल्की बारिश की संभावना है। कम बारिश और अधिक धूप के कारण रात का तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोग गर्मी और उमस से परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा, बिहार की बात करें तो, 17 अगस्त 2025 को बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भागलपुर, हाजीपुर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, अररिया और शिवहर में भारी बारिश हो सकती है।

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में भारी बारिश की बात करें तो नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी कांगड़ा, चंबा, शिमला, सिरमौर, किन्नौर, कुल्लू और मनाली में भारी बारिश के आसार हैं दिल्ली में 17-18 अगस्त को बारिश की संभावना है, जिसमें न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। इस दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Punjab News: साम, दाम, दंड, लड़ाई, झगड़ा…वाला बयान देकर बूरा फंसे मनीष सिसोदिया; बीजेपी ने EC से कर दी ये मांग

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026