Categories: देश

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, इन राज्यों में जमकर बरसेगी बदरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर एक नया सिस्टम विकसित हो रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र तक फिर से भारी बारिश शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। हर क्षेत्र में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचाई है। इन राज्यों में बारिश फिलहाल थमती नहीं दिख रही है। पिछले कुछ दिनों में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अब मानसून के एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की संभावना प्रबल हो गई है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर एक नया सिस्टम विकसित हो रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र तक फिर से भारी बारिश शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। IMD ने कुछ इलाकों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है। IMD ने शनिवार 16 अगस्त 2025 को गोवा और कोंकण क्षेत्र के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। स्थानीय प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Delhi NCR Weather: राजधानी पर मेहरबान हैं इंद्रदेव, दिल खोलकर बरसाएंगे पानी, Delhi-NCR में कब थमेगा बारिश का सिलसिला?

मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 7 दिनों तक गोवा के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में 17 और 18 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इनमें से कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम शांत बना हुआ था। मानसून की गति भी धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब एक बार फिर मौसमी सक्रियता बढ़ने का अनुमान है।

Related Post

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में एक नए सिस्टम के विकसित होने के कारण दक्षिणी ओडिशा और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। धीरे-धीरे आगे बढ़ने पर इसके और मजबूत होने की संभावना है। इसके चलते ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र तक इसका असर पड़ने वाला है। इसके प्रभाव से मानसून मजबूत होगा और लगातार बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, उत्तराखंड और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

UP Ka Mausam: खुद बादल करेंगे नंदलाला का स्वागत, घनघोर घटा के  बीच जन्मेंगे कान्हा, UP के इन जिलों में अलर्ट जारी

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

SC Adoptive Mother Leave Verdict: अब बच्चा गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, आ गया ‘सुप्रीम’ फैसला

SC Adoptive Mother Leave Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व संरक्षण को मौलिक मानवाधिकार बताते हुआ…

March 17, 2026

दिल्ली के रूप नगर में ढह गया लोहे का पुल, नाले में गिर महिला की हुई मौत

Delhi News: उत्तरी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहां…

March 17, 2026

What is DME Gas: क्या होती है डाइमिथाइल ईथर गैस, ये LPG से सस्ती होती है या महंगी?

What is DME Gas: देश में इन दिनों गैस को लेकर काफी दिक्कत चल रही…

March 17, 2026

UP Egg Expiry Date Rule 2026: उत्तर प्रदेश में अब ‘अंडा’ खुद बताएगा ‘खाने योग्य हूं या नहीं’

UP Egg Expiry Date Rule: उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने…

March 17, 2026

LPG cylinder online booking: घर बैठे ऑनलाइन बुक करें गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बॉय स्टेप तरीका

LPG cylinder online booking: इन दिनों मार्केट में हो रही गैस किल्लत के चक्कर में…

March 17, 2026

Viral Video: पापा-मम्मी मर गए’, टीचर के एक सवाल ने बच्चे की आंखें कर दिन नम, Video Viral

School Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होती हैं. जिनमे कई…

March 17, 2026