Categories: हेल्थ

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 फूड्स, कमजोर नजर वालों के लिए हैं वरदान,कुछ ही दिनों में आंखों की रोशनी में होने लगेगा सुधार

Aankhon Ke Liye Best Food: कमज़ोर आँखों के लक्षण धुंधली दृष्टि, सिरदर्द, आँखों में दर्द आदि हैं। क्या आपको पता हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होते है?

Published by

Food That Improve Eyesight: युवाओं और बच्चों में आँखों की रोशनी कमज़ोर होना चिंता का विषय है। आँखें कमज़ोर क्यों हो रही हैं।आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, घंटों स्क्रीन के सामने बैठना, नींद की कमी और पोषण की अनदेखी। इन सबका हमारी आँखों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। खासकर के खान-पान में बदलाव होने के कारण, हमें वो पोषक तत्व अब नहीं मिल पाते जिनकी हमारी आँखों को ज़रूरत है। कमज़ोर आँखों के लक्षणों को समझना और अपने खानपान में तुरंत बदलाव करना बेहद ज़रूरी है। कमज़ोर आँखों के लक्षण धुंधली दृष्टि, सिरदर्द, आँखों में दर्द आदि हैं। क्या आपको पता हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होते है?

अगर आप चाहते हैं कि आपकी आँखें तेज़ रहें, तो सिर्फ़ चश्मे या दवाओं पर निर्भर न रहें। अपने आहार में ऐसे पोषक तत्व शामिल करें जो आँखों को अंदर से मज़बूत बनाएँ। आइए जानते हैं उन 7 सुपरफूड्स के बारे में जो आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मशहूर हैं।

गाजर है बेहद फायदेमंद

गाजर आँखों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। गाजर में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थ माना जाता है।

पालक से आँखों  की रोशनी होती है तेज

पालक को हरी सब्जियों में सबसे स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आँखों को यूवी किरणों और ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं। ये तत्व मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित आँखों की समस्याओं को रोकने में मदद करते हैं।

इन 5 लोगों के लिए तुलसी का सेवन किसी वरदान से कम नहीं, इस रोग का बन जाता है काल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

मछली ओमेगा-3 से है भरपूर

सैल्मन, टूना जैसी वसायुक्त मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो आँखों के सूखेपन को कम करते हैं और रेटिना को पोषण देते हैं। यह आँखों की कार्यक्षमता बनाए रखने में सहायक है।

अंडा खाना है बेहद लाभकारी

अंडे की जर्दी में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और विटामिन ई होता है। ये आँखों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं और उम्र के साथ आने वाली समस्याओं को कम करते हैं।

Related Post

अंजीर असली है या फिर नकली? जानें पहचानने करने के आसान तरीके और नकली अंजीर खाने के बड़े नुकसान

मेवे और बीज का सेवन है जरूरी

बादाम, अखरोट, चिया के बीज विटामिन ई और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं, जो आँखों की कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं और दृष्टि बनाए रखने में मदद करते हैं।

खट्टे फल का सेवन

नींबू, संतरा, मौसमी – ये फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आँखों की रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाता है।

Brain Boosting Tips: बस इस एक चीज का करें रोजाना सेवन, तेज होगा दिमाग व सब कुछ पढ़ा लिखा रहेगा याद

ब्रोकली आँखों की कोशिकाओं मे मददगार

ब्रोकली में विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ ल्यूटिन भी होता है। यह आँखों की कोशिकाओं की मरम्मत और उन्हें स्वस्थ रखने में बहुत मददगार है।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026