Home > हेल्थ > महिलाओं के लिए रामबाण से कम नहीं केसर के पानी में डूबी किशमिश का सेवन, कई समस्याओं का इलाज है ये पावरफुल कॉम्बिनेशन

महिलाओं के लिए रामबाण से कम नहीं केसर के पानी में डूबी किशमिश का सेवन, कई समस्याओं का इलाज है ये पावरफुल कॉम्बिनेशन

Soaked Raisins Water Benefits: भीगी हुई किशमिश खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप रोज़ाना 5 किशमिश किशमिश के पानी में भिगोकर सुबह खाएं, तो यह कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे

By: Akriti Pandey | Last Updated: August 13, 2025 2:19:26 PM IST



Soaked Raisins Water Benefits:  महिलाओं के स्वास्थ्य की बात करें तो आमतौर पर देखा जाता है कि वे पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखती हैं। अपने खाने-पीने का ध्यान तो रखती हैं, लेकिन जब बात खुद की आती है तो थोड़ी लापरवाह हो जाती हैं। हालाँकि, समय-समय पर उम्र के हर पड़ाव पर उनके शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव उनके स्वास्थ्य को काफी प्रभावित करते हैं। पीरियड्स की बात करें तो इनका नियमित होना बेहद ज़रूरी है। लेकिन कई बार तनाव, खान-पान में बदलाव और हार्मोनल असंतुलन के कारण पीरियड्स कभी-कभी देर से आते हैं। साथ ही, पीएमएस के कारण पेट में ऐंठन, मूड स्विंग और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो पीएमएस के कारण पेट में ऐंठन, मूड स्विंग और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक देसी नुस्खा बताएंगे जो महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।


भीगी हुई किशमिश का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप रोज़ाना 5 किशमिश किशमिश के पानी में भिगोकर सुबह खाएं, तो यह कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।


केसर के पानी में भीगी किशमिश खाने के है बहुत से फायदे

  • किशमिश में आयरन और प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है, जो हमारे गर्भाशय को पोषण देने और मासिक धर्म के प्रवाह को नियमित करने में मदद करती है।

  • किशमिश के पानी का सेवन रक्त संचार को बेहतर बनाकर शरीर को गर्म रखने में मदद करता है, जिससे दर्द से राहत मिलती है।

  • केसर के पानी में भीगी किशमिश का सेवन मासिक धर्म, पेट दर्द, ऐंठन और हार्मोन को प्राकृतिक तरीके से संतुलित करने में मदद करता है।

  • इसके अलावा, यह धीमी पाचन क्रिया या हार्मोनल बदलावों के कारण होने वाली सूजन को भी कम करता है, जिससे आपको आराम महसूस होगा।

  • इसके रोज़ाना सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं, जो मासिक धर्म को दर्द रहित और आरामदायक बनाने में भी मदद करते हैं।

  • किशमिश और केसर दोनों ही आपके मूड को बेहतर बनाते हैं और आपको मानसिक शांति प्रदान करते हैं, जो मासिक धर्म के दौरान बेहद ज़रूरी है।

इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद मासूम और दिल के साफ, रहते है दूसरों पर निर्भर, जानें इनकी अन्य खूबियां

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisement