Tips For Early Sleep: दुनिया भर के कई लोग नींद की कमी से परेशान है. कुछ लोगों को घंटों लोगों को घंटों तक सोने में दिक्कत होती है. तो कुछ लोग गहरी नींद में आराम से सोते रहते है. एक रिसर्च से पता चलता है कि 5 से 50 परसेंट लोग इंसोम्निया से परेशान है. वे पूरी रात बिस्तर पर करवतें बदलते रहते है. फिर भी उन्हें नींद नही आती है. इससे न कि रात बल्कि पूरा दिन खराब हो जाता है. हालांकि इससे निपटने के लिए आप मिलिट्री स्लीप मेथड अपना सकते है. जिससे आपको सिर्फ 2 मिनट में मदद करता है. मिलिट्री स्लीप मेथड आपको तुरंत सोने में मदद करता है. कौन जानता है कि ऐसा क्या होता है जिससे आप कुछ ही मिनटों में सो जाते हैं? आपको यह मिलिट्री स्लीप मेथड जरूर अपनाना चाहिए. चलिए जानते हैं.
मिलिट्री स्लीप मेथड क्या है?
यह मेथड असल में अमेरिकन ट्रैक एंड फील्ड कोच लॉयड ‘बड’ विंटर ने बनाया था. उन्होंने इसका ज़िक्र अपनी 1981 की किताब ‘रिलैक्स एंड विन’ में किया था. दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान विंटर ने US नेवी पायलट ट्रेनिंग स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए यह टेक्निक बनाई थी. जिससे उन्हें बहुत स्ट्रेसफुल हालात में भी बेहतर नींद और बेहतर परफॉर्म करने में मदद मिली है. विंटर के अनुसार छह हफ़्ते तक लगातार इस तरीके की प्रैक्टिस करने से पायलट किसी भी समय, किसी भी हालात में, दो मिनट के अंदर सो सकते है.
कुछ स्टेप्स फ़ॉलो करने होंगे
स्टेप 1: अपने सिर जबड़े और चेहरे को एक-एक करके रिलैक्स करें, गहरी सांस लें.
स्टेप 2: अपने कंधों को रिलैक्स करें और गहरी सांस लेते रहे.
स्टेप 3: अपनी बाहों को बिस्तर पर टिकाएं. अपने बाइसेप्स, कोहनियों, कलाइयों और हाथों को रिलैक्स करें.
स्टेप 4: अपने पैरों को रिलैक्स करें. अपने पैरों के हर जोड़ को रिलैक्स और ढीला करें.
स्टेप 5: अपने दिमाग को शांत करें और सोचने से बचें. किसी शांत करने वाली इमेज या दिन के बारे में सोचें. जरूरत पड़ने पर ‘मत सोचो’ वाली बात दोहराएं.
Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, 20 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, नोट करें सूतक काल; गलती से भी मत
लेटने के बाद नींद आने में कितना समय लगता है?
ऐसा दावा किया जाता है कि इस तरीके की लगातार प्रैक्टिस करने से आपको बहुत जल्दी नींद आने में मदद मिल सकती है. हालांकि एक्सपर्ट इसे आम लोगों के लिए उतना असरदार नहीं मानते है. कभी-कभी जल्दी सोने की कोशिश करने से असल में आपकी नींद में खलल पड़ सकता है. एक नॉर्मल इंसान को सोने में करीब 5 से 20 मिनट लगते है. हालांकि सैनिकों का डेली रूटीन नॉर्मल लोगों से काफी अलग होता है. वे इतने थके होते हैं कि कहीं भी आसानी से सो सकते है. इसलिए यह तरीका सैनिकों के लिए असरदार हो सकता है.
जल्दी सोने के टिप्स
- हर दिन एक ही समय पर उठें, इससे एक रूटीन बन जाता है और आपके सोने और जागने का समय लगभग फिक्स हो जाता है.
- दिन में झपकी न लें क्योंकि इससे रात में नींद खराब हो सकती है और गहरी नींद नहीं आ सकती है.
- अगर आपको नींद नहीं आ रही है, तो लेटें नहीं, बिस्तर पर तभी जाएं जब आपको नींद आए. यह आपके शरीर को सोने के लिए तैयार करता है.
Rose Day: सिर्फ फूल नहीं, मूड हीलर है लाल गुलाब! Rose देने के फायदे जान रह जाएंगे हैरान