Categories: हेल्थ

Pineapple लगा सकता है आपकी शादीशुदा जिंदगी में तड़का, ऐसे बढ़ाता है बेडरूम लाइफ का मजा!

Pineapple and Sexual Health: सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह की वीडियो और मीम्स देखने को मिल रहे हैं, जिनमें सेक्शुअल रिलेशन्स और पाइनएप्पल यानी अनानास को जोड़ा जा रहा है. लेकिन, क्या यह सच में बेडरूम लाइफ को बदल सकता है? आइए, इस बारे में यहां जानते हैं.

Published by Prachi Tandon

Pineapple and Sex Life Connection: पाइनएप्पल यानी अनानास को डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र की समस्याओं से लेकर इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने तक, कई फायदे मिलते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं यह थोड़ा खट्टा और थोड़ा मीठा फ्रूट आपकी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बना सकता है. जी हां, ऐसा कई रिसर्च और रिपोर्ट्स में माना गया है कि अनानास में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो बेडरूम रोमांस में एनर्जी से लेकर मूड को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं. 

दरअसल, अनानास में विटामिन सी, मैगनीज, ब्रोमेलैन जैसे कई विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हेल्दी रहने में मदद तो करते ही हैं. साथ ही सेक्स ड्राइव और लव मेकिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं. 

अनानास के फायदे क्या-क्या हैं? (Benefits of Pineapple)

सेक्स ड्राइव और मूड (Sex Drive and Mood)

अनानास में ट्रिप्टोफैन नाम का एक ऐसिड होता है, जो सेरोटोनिन के प्रोडक्शन में मदद करता है. सेरोटोनिन को अच्छा महसूस कराने वाला एक केमिकल माना गया है, जो दिमाग में प्रोड्यूस होता है. यही वजह है कि इस केमिकल के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने वाली चीजों को डाइट में शामिल करने से तनाव कम होता है और यौन इच्छा बढ़ती है.

ब्लड फ्लो (Blood Flow)

पुरुषों के लिए खासतौर पर अनानास को फायदेमंद माना गया है. कई रिसर्च में ऐसा सामने आया है कि अनानास में कॉपर भी होता है, जो ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करता है. इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है, जो ब्लड फ्लो को आसान करता है. इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कनेक्शन हाई ब्लड प्रेशर और सही ब्लड फ्लो की कमी माना गया है. 

Related Post

स्पर्म हेल्थ (Sperm Health)

सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो और रील्स इन दिनों देखने को मिल रही हैं, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि अनानास खाने से स्पर्म का टेस्ट बेहतर होता है. हालांकि, यह महज सिर्फ दावे ही हैं. अभी तक ऐसी कोई रिसर्च या एडवाइस सामने नहीं आई है जो इस बात को साबित कर पाए कि अनानास खाने से ऐसा कोई फायदा होता है. 

अनानास को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें?

सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने अजीबो-गरीब ढंग से अनानास खाना शुरू कर दिया है. लेकिन, इसका ज्यादा सेवन करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अगर आप अपनी डाइट में अनानास शामिल करना चाहते हैं तो इसे नाश्ते के समय ले सकते हैं.

अनानास को स्मूदी या शेक बनाकर भी डाइट में शामिल किया जा सकता है. वहीं, इसे सलाद या दही में मिलाकर भी खाया जा सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह कोई जादुई चीज नहीं है, इसलिए इसे बैलेंस्ड तरह से ही डाइट में शामिल करना चाहिए. 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026