Tulsi benefits for health: भारत के लगभग हर घर के आँगन में लगाई जाने वाली तुलसी महज़ एक पौधा ही नहीं, बल्कि आस्था और सेहत का भी संगम है। ये ‘जड़ी-बूटियों बनाने के काम आती है। तुलसी में कई औषधीय गुण पाएं जाते हैं, जिसके कारण इसको सेहत के लिए वरदान माना जाता हैं।बता दे कि, तुलसी का वैज्ञानिक नाम ‘ओसीमम टेनुइफ्लोरम’ है। यह अपनी अनोखी सुगंध और औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। तुलसी अपने स्वाद और औषधीय गुणों के लिए लोकप्रिय है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी शरीर से कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है।
तुलसी के फायदे
सांस से जुड़ी समस्याओं के लिए
तुलसी को एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी माना जाता है। यह हिचकी, खांसी, विष, सांस संबंधी रोगों और पसलियों के दर्द जैसे कई विकारों का नाश करती है।
दही के साथ गलती से भी ना करें इन 4 चीजों का सेवन, स्किन और पेट दोनों पर पड़ सकता है भारी
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए
तुलसी में विटामिन सी और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। साथ ही, यह तन और मन को शांत रखने में भी मदद करती है।
सिरदर्द से राहत दिलाने मे मददगार
सुश्रुत संहिता के अनुसार, तुलसी में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो दर्द निवारक का काम करता है। यह सिरदर्द और शरीर के अन्य दर्द से राहत दिला सकता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है।
मन को शांत रखने मे मददगार
तुलसी एक ‘एडेप्टोजेन’ के रूप में कार्य करती है, जो तनाव कम करने में मदद करती है। यह शरीर और मन को शांत रखने में मदद करती है।
सर्दी-खांसी मे मददगार
तुलसी के पत्ते सर्दी-खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की बीमारियों में बहुत आराम देते हैं। तुलसी की चाय या काढ़ा पीने से गले की खराश और कफ से राहत मिलती है।
खाने को सही से पचाने के लिए सौंफ के साथ जरूर खाएं ये सफेद चीज, सेहत को मिलेंगे चमत्कारी फायदें
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।