Teeth Cavity Remedies in Hindi: आजकल दांतों में कैविटी यानी कीड़ों की समस्या बेहद आम हो गई है। बच्चे हों या बड़े, हर उम्र के लोग इससे परेशान रहतें हैं यह धीरे-धीरे दांतों को खोखला कर देते हैं। कैविटी के पीछे कई वजहें होती हैं जैसे दांतों की ठीक ढ़ग से सफाई न करना, ज्यादा मीठा खाना। अगर लंबे समय तक इस पर ध्यान न दिया जाए तो दांत भी खराब हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस समस्या से समाधान पाने के लिए घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो किचन का एक खास मसाला आपकी मदद कर सकता है। हम बात कर रहें हैं ,लौंग कि जो न केवल खाने के स्वाद और खुशबू को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में लौंग को औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है आप इसे अपनी डाइट में शामिल करके दांतों के दर्द की समस्या से बच सकतें है।
आइए जानतें हैं लौंग को खाने के कुछ तरीके..
लौंग को चबाना
रोजाना लौंग को चबाने से दांत दर्द और कैविटी की समस्या से काफी आराम मिल सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जातें हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और सूजन को कम करने में सहायता करता हैं।
लौंग का तेल
कीड़े लगे दांत पर लौंग का तेल लगाने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। लौंग का तेल ना केवल कीड़ों को मारने में मदद करता है बल्कि दांत दर्द को भी कम करता है।
लौंग का पेस्ट
लौंग को पीसकर बने पेस्ट को कीड़े वाले दांत पर लगाने से दर्द और कैविटी दोनों की समस्या में राहत मिल सकती है। यह उपाय दांतों के संक्रमण को नियंत्रित कर दांतों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
दांतों के लिए लौंग के फायदे (Danton Ke Liye Laung Ke Fayde)
- लौंग में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों के कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं।
- इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं।
- लौंग एक प्राकृतिक उपाय है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के दांतों को कीड़ों से बचाने में मदद करता है।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.