24
Calories Intake: कैलोरी इनटेक सही मात्रा में हो यह शरीर के लिए बेहद जरूरी और खास होता है. आपकी उम्र के साथ कैलोरी और पोषक तत्वों की जरूरत और आवश्यकता बदलती रहती है. जानते हें आहार विशेषज्ञ से अपनी उम्र के हिसाब से कितनी कैलोरी लेना है सही. इन आसान हेल्थ टिप्स ( Health Tips) जरिए आप अपने शरीर को चुस्त रख सकते हैं.
वजन कम करने के लिए कैलोरी का बर्न होना बेहद जरूरी है. फिटनेस एक्पर्ट का मानना है कि हर किसी व्यक्ति को कैलोरी इनटेक अपनी उम्र, वजन और जरूरतों के हिसाब से लेना चाहिए,
आपको कितनी कैलोरी लेनी चाहिए इसको आप आसानी के साथ कैलकुलेट कर सकते हैं.
महिलाएं (Women)- (10 x वजन [किग्रा]) + (6.25 x ऊंचाई [सेमी]) – (5 x आयु [वर्ष]) – 161
पुरुष (Male)- (10 x वजन [किग्रा]) + (6.25 x ऊंचाई [सेमी]) – (5 x आयु [वर्ष]) + 5
उदाहरण के लिए, अगर आप 50 वर्षीय महिला हैंस जिसका वजन 66 किलोग्राम है और लंबाई 5 फीट 4 इंच (163 सेंटीमीटर) है, आराम की स्थिति में लगभग 1,268 कैलोरी जलाएगी.
अगर आप ज्यादा कैलोरी लेते हैं तो वजन बढ़ना, हार्ट या सेहत से जुड़ी दूसरी समस्याएं हो सकती हैं, वहीं अगर आप कैलोरी कम लेते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. इसीलिए सही मात्रा में पोषक और एनर्जी शरीर को मिलना जरूरी है.
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको इन 3 बातों पर बहुत ध्यान देना होगा-
1. प्रोटीन अच्छी मात्रा में लें.
2. फाइबर लें
3.कॉबर्स और फैट कम लें
कैलोरी इनकेट लाइफ स्टाइल में निर्भर करता है. कई लोग बेहद एक्टिव रहते हैं. कई लोग दिन भर बैठे रहते हैं. काम के चलते ज्यादातर बैठना होता है. कई लोग बहुत चल लेते हैं. कई लोग बहुत एक्सरसाइज कर लेते हैं.
| उम्र | सेडेंटरी (बिलकुल एक्टिव नहीं) | मॉडरेट एक्टिव | एक्टिव |
| उम्र 21-25 साल | 2400 | 2800 | 3000 |
| उम्र 26-35 साल | 2400 | 2600 | 3000 |
| उम्र 36-40 साल | 2400 | 2600 | 2800 |
| उम्र 41-45 साल | 2400 | 2600 | 2800 |
| उम्र 46-55 साल | 2200 | 2400 | 2800 |
| उम्र 56-60 साल | 2200 | 2400 | 2800 |
| उम्र 61-65 साल | 2000 | 2400 | 2600 |
| उम्र 66-75 साल | 2000 | 2200 | 2600 |
यह कैलोरी चार्ट उन लोगों के लिए हैं जो सामान्य हैं, अगर आपको कोई दिक्कत है, या हेल्थ ईशु हैं तो आप डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता