Categories: हेल्थ

Cholesterol ही नहीं, इन बीमारियों को भी जड़ से मिटा देगा ये चमत्कारी जूस

Bottle Gourd Juice: क्या आपने कभी सोचा है कि लौकी का जूस पीने से क्या क्या फायदे हो सकते हैं. आचार्य बाल कृष्ण कहते हैं कि ये सेहत चमत्कारी होता है. रोजाना इसका सेवन आपके शरीर में जमा बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है.

Published by Shraddha Pandey

Bottle Gourd Juice Remedies: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान और लगातार तनाव की वजह से आजकल कोलेस्ट्रॉल बढ़ना आम समस्या बन गया है. हार्ट हेल्थ पर इसका सीधा असर होता है. ऐसे में अगर हम अपनी दिनचर्या और आहार में थोड़ी सावधानी बरतें, तो इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण ने इसी संदर्भ में एक देसी उपाय साझा किया है, लौकी का जूस.   

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, सुबह खाली पेट एक गिलास लौकी के जूस में थोड़ा पुदीने का रस मिलाकर पीना लाभदायक है. यह नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर रखने में मदद कर सकता है और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है. 

Male Hygiene की इन 5 बातों को इग्नोर कर देते हैं मर्द, आज से ही करें फॉलो…नहीं होगा प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन

खराब कोलेस्ट्रॉल से लड़ता है

Related Post

लौकी में डायटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बाहर निकालने में सहायक होता है. इससे खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रह सकता है. इसके अलावा, लौकी में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है जिन्हें कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना है.   

लौकी में होते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स

लौकी में विटामिन A और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, ये दोनों ही हृदय रोगों में योगदान दे सकते हैं. साथ ही, लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है. हाइड्रेशन सही रहने से दिल की पंपिंग बेहतर होती है और ब्लड फ्लो सामान्य बना रहता है. लेकिन, यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है. यदि किसी को पहले से कोलेस्ट्रॉल या दिल की किसी समस्या हो, तो लौकी का जूस अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना अनिवार्य है.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026