Benefits of Neem Leaves: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका सीधा असर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता, पाचन और त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में आयुर्वेद में खाली पेट नीम के पत्ते खाने के कई स्वास्थ्य लाभ बताए गए हैं। चरक और सुश्रुत संहिता के अनुसार खाली पेट नीम के पत्ते चबाना बहुत फायदेमंद होता है। यह मुंह की सफाई, दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह रक्त शोधन और त्वचा के स्वास्थ्य में भी बहुत मददगार है।
खाली पेट नीम के पत्ते चबाने के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार, नीम में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 2 से 3 मुलायम से नीम के पत्ते चबाकर खाते हैं, तो यह पेट की समस्याओं से बचाने में मदद करता है। इसे खाने से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
सिंधु जल समझौते के बाद गंगा जल समझौते की बारी, PAK जैसा होगा बांग्लादेश का हाल…! जाने क्या है मोदी सरकार का प्लान?
ब्लड शुगर वालों के लिए मददगार
डॉक्टरों के अनुसार, नीम के पत्तों में पाया जाने वाला रस ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। नीम के पत्तों में फ्लेवोनोइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, टेरपेनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते हैं, नीम के पत्ते शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति संवेदनशील बनाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
नीम के पत्ते त्वचा को अंदर से डिटॉक्स करते हैं, जिससे शरीर में मौजूद सभी टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और त्वचा भी स्वस्थ बनती है। वहीं, जिन लोगों को पिंपल्स की समस्या है, वे अपनी दिनचर्या में नीम के पत्तों को शामिल कर सकते हैं।
वजन कम करें
नीम खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
गलती से भी नही लगाना चाहिए इन नाम वाले लोगों के साथ दिल, नंबर एक के होते है धोखेबाज
लिवर को स्वस्थ बनाता है
सुबह खाली पेट नीम के पत्तों को चबाने से लिवर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। नीम लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार है।
Jagannath Rath Yatra 2025 Timing: रथ यात्रा 2025 की चल रहीं भव्य तैयारियां, विशाल रथ पर सवार होंगे भगवान जगन्नाथ, 10 दिनों के भीतर क्या होगा खास? जान लीजिये पूरा शेड्यूल
दांतों की सड़न को दूर करता है
सुबह खाली पेट नीम के पत्तों को चबाने से दांतों की सड़न से राहत मिल सकती है, ये ओरल हाइजीन में भी मददगार हैं। नीम के पत्तों को चबाने से सांसों की बदबू दूर होती है, मसूड़ों की सूजन कम होती है और दांत मजबूत होते हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।