Categories: हेल्थ

Male Hygiene की इन 5 बातों को इग्नोर कर देते हैं मर्द, आज से ही करें फॉलो…नहीं होगा प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन

Male Hygiene Tips: हाईजीन की जब-जब बात आती है, तब-तब मर्द इससे भागते या पीछा छुड़ाते नजर आते हैं. अगर प्राइवेट पार्ट की सही तरह से सफाई नहीं की जाए तो इंफेक्शन भी हो सकता है.

Published by Prachi Tandon

Hygiene habits for men: पर्सनल हाइजीन जितनी महिलाओं के लिए अहम होती है, उतनी ही पुरुषों के लिए भी जरूरी होती है. लेकिन, अक्सर देखा गया है कि पर्सनल हाइजीन के नाम पर पुरुष लापरवाह होते हैं और डेली बॉडी केयर पर ध्यान नहीं देते हैं. नतीजा यह होता है कि प्राइवेट पार्ट में खुजली, जलन, बदबू के साथ-साथ फंगल इंफेक्शन भी हो जाता है. इतना ही नहीं, जब परेशानी बढ़ जाती है तो इंटरकोर्स (Sexual Intercourse) के दौरान भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आइए, यहां जानते हैं कि हर मर्द को पर्सनल हाइजीन (Personal Hygiene) की कौन-कौन सी बातों को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. 

पर्सनल हाइजीन की इन 5 बातों को न करें इग्नोर

रोजाना सफाई

जल्दबाजी और भागदौड़ के बीच कई बार सिर्फ पानी से नहाकर लोग घर से निकल जाते हैं और प्राइवेट पार्ट एरिया (Private Part Cleaning) में सफाई करना भूल जाते हैं. ऐसे में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. बता दें, शरीर में प्राइवेट पार्ट वह एरिया है जहां पसीना और बैक्टीरिया आसानी से जमा हो जाते हैं. इसके बाद बदबू और खुजली की वजह बनते हैं. इसलिए हर दिन नहाते समय पानी और पीएच बैलेंस्ड क्लींजर से प्राइवेट पार्ट की सफाई करें. 

सुखाकर ही पहने कपड़े

प्राइवेट पार्ट पर गीले कपड़े पहनने से बचें. इसके लिए नहाने के बाद मुलायम तौलिए से पूरे शरीर के साथ प्राइवेट पार्ट को भी अच्छी तरह से पोछें. ध्यान रहे कि प्राइवेट पार्ट एरिया को तौलिए से रगड़े नहीं. क्योंकि, यह एरिया बहुत सॉफ्ट होता है और रगड़ने की वजह से स्किन छिल सकती है या फिर रैशेज हो सकते हैं. 

सही अंडरवियर

Related Post

टाइट और सिंथेटिक कपड़े के इनरवियर आपके प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में कॉटन या ऐसे फेब्रिक का अंडरवियर अपने लिए चुनें जो हवादार होने के साथ-साथ नमी भी सोख सके. दरअसल, सिंथेटिक कपड़ा नमी को रोकता है जिसकी वजह से बैक्टीरिया और फंगस पैदा हो सकते हैं. 

प्राइवेट पार्ट एरिया पर हेयर्स

शरीर के बाकी हिस्सों की तरह प्राइवेट पार्ट पर बाल होना भी आम बात है. लेकिन, इन बालों की वजह से कई बार बैक्टीरिया और जर्म्स अपना घर प्राइवेट पार्ट पर बना लेते हैं. नतीजा होता है कि बदबू और खुजली की समस्या पैदा हो जाती है. ऐसे में समय-समय पर प्यूबिक हेयर्स की सफाई करते रहना चहिए. प्यूबिक हेयर्स की सफाई करने के लिए शेविंग कर रहे हैं, तो साफ और नए ब्लेड का इस्तेमाल करें. साथ ही कट्स और रेजर बंप्स का भी ध्यान रखें. 

इंटरकोर्स के बाद सफाई

सेक्स यानी इंटरकोर्स के बाद भी प्राइवेट पार्ट की अच्छी तरह क्लीनिंग करनी चाहिए. यहां बताई पर्सनल हाइजीन टिप्स को फॉलो कर आप सिर्फ हेल्दी नहीं रहेंगे बल्कि पूरे दिन फ्रेश भी फील कर पाएंगें.  

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026