Categories: हरियाणा

दुल्हन का इंतजार करता रह गया दूल्हा, शादी का झांसा देकर 30 हजार की ठगी; FIR दर्ज

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक आदमी ने कथित तौर पर गौरक्षक बिट्टू बजरंगी से ₹30,000 ठग लिया गया है. आरोपी ने कथित तौर पर शादी कराने के बहाने उससे ₹30,000 लिए थे.

Published by Mohammad Nematullah

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक आदमी ने कथित तौर पर गौरक्षक बिट्टू बजरंगी से ₹30,000 ठग लिया गया है. आरोपी ने कथित तौर पर शादी कराने के बहाने उससे ₹30,000 लिए थे. पुलिस ने शुक्रवार (20 फरवरी) को यह जानकारी दी. 2023 के नूंह सांप्रदायिक दंगों के आरोपी बजरंगी की शिकायत के आधार पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

शिकायत के मुताबिक बजरंगी ने अपने पड़ोसी के रिश्तेदार आरोपी बंटी से कहा कि वह शादी करना चाहता है और अगर उसे कोई सही लड़की पता हो, तो वह उसे बताए. इसमें कहा गया है कि बंटी ने बजरंगी को रानी नाम की एक महिला से मिलवाया था. इसके बाद बंटी और रानी ने बजरंगी को तीन बार महिलाओं से मिलने के लिए अलीगढ़ बुलाया लेकिन उसे कोई भी पसंद नहीं आई थी.

IND vs SA Live Streaming: मिस मत करना कल का हाई-वोल्टेज मैच ! जानें किस चैनल पर होगा लाइव स्ट्रीम

बंटी ने फोटो भेजा

इसके बाद बंटी ने बजरंगी को एक लड़की की फोटो भेजी जो उसे पसंद थी. शिकायत करने वाले का आरोप है कि 5 सितंबर 2025 को बंटी और रानी लड़की और उसके परिवार के साथ बजरंगी के घर आए और शादी 7 फरवरी को तय हुई थी. वादे के मुताबिक बजरंगी ने दुल्हन के लिए कपड़े और दूसरा सामान खरीदने के लिए 6 फरवरी को आरोपियों को 30,000 रुपये ट्रांसफर किया है. 

बिट्टू बजरंगी की बारात बिना दुल्हन के लौट गई

शिकायत में कहा गया है कि जब वह बारात लेकर अलीगढ़ पहुंचा, तो आरोपी गायब था और उन्होंने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिया था. बजरंगी ने अपनी शिकायत में कहा, “जब मैंने दुल्हन के नंबर पर कॉल किया, तो उसने कहा कि उसे शादी के बारे में कुछ नहीं पता, और मुझे खाली हाथ लौटना पड़ा.” एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर बंटी रानी और अन्य के खिलाफ सारण पुलिस स्टेशन में इंडियन पीनल कोड की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई, अभी जांच जारी है.

Gold Rates: ट्रंप टैरिफ और ईरान-US में टेंशन का सोने के दाम पर कितना पड़ा असर, नोट करें भारत के शहरों में रेट्स

Mohammad Nematullah

Recent Posts

अचानक इस प्रदेश की राजधानी में हुआ बड़ा फेरबदल, रातों-रात बदली गई पुलिस अफसरों की पोस्टिंग!

Chandigarh Police Department Changes: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई इंस्पेक्टरों को नई…

April 7, 2026

Dhurandhar 2 National Award: धुरंधर को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड! बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कायम है जलवा

Dhurandhar 2 National Award: धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड…

April 7, 2026

तलाक के बाद भी रिश्ता बरकरार! नताशा पहुंचीं हार्दिक के घर; तस्वीरें आई सामने

Natasa Stankovic Hardik Pandya divorce: नताशा के इस कदम को लोगों ने खूब सराहा. कई…

April 7, 2026

David Warner drink case: डेविड वॉर्नर सिडनी में हुए गिरफ्तार, पीएसएल के बीच बढ़ीं मुश्किलें, जानें पूरा मामला

David Warner drink case: डेविड वॉर्नर सिडनी में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंस गए हैं,…

April 7, 2026