Indians in UAE: ईरान इजराइल में चल रही जंग के बीच अन्य देशों की चिंता बढ़ गई है. वहीं इस हमले के बाद से वेस्ट एशिया के हालात तेज़ी से बदले हैं. अमेरिका और इज़राइल की हारकर, साथ ही ईरान की जवाबी मिसाइलों और खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव ने वहां रहने वाले लाखों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं. ऐसे में ये मसझना बेहद जरूरी है कि किस मुस्लिम देश में सबसे ज़्यादा भारत के लोगों की आबादी है?
ईरान-इजराइल वॉर से बढ़ी चिंता
जैसा की आप सभी जानते हैं कि 28 फरवरी को, US और इज़राइल नेमिलकत ईरान को निशाना बनाया और लगातार हमले किए. इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की मौत हो गई. हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये युद्ध लगातार 4 दिन तक चला और अब भी कहीं न कहीं तनाव बरकरार है. खमेनेई की मौत के बाद ईरान ने बिना कुछ सोचे कार्रवाई करते हुए इज़राइल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे. इनमें से कुछ मिसाइलों ने तेल अवीव, यरुशलम और बेत शेमेश जैसे शहरों पर हमला किया. ईरान ने US मिलिट्री बेस और खाड़ी देशों पर भी हमला किया. कुवैत, बहरीन, UAE, कतर और सऊदी अरब में US बेस को निशाना बनाया गया. इन हमलों में तीन अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने और पांच के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.
जानें किस मुस्लिम देश में बस्ते हैं सबसे ज्यादा लोग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काफी अधिक मात्रा में भारतीय नागरिक पश्चिम एशिया के उन देशों में काम करते हैं जहां तनाव बढ़ गया है. आंकड़ें बताते हैं कि, सबसे ज़्यादा भारतीय मुस्लिम देश यूनाइटेड अरब अमीरात में रहते हैं. जानकारी के मुताबिक UAE में भारतीयों की संख्या लगभग 3.89 मिलियन से 4.3 मिलियन के बीच होने का अनुमान है. यह कुल आबादी का 35 प्रतिशत से ज़्यादा है. जी हां एक सच एक भी है कि अन्य देशों के मुकाबले भारतीय ज़्यादा अधिक मात्रा में अरब में बस्ते हैं. UAE के बाद, सऊदी अरब दूसरे नंबर पर है, जहां लगभग 2.6 मिलियन भारतीय रहते हैं. बड़ी संख्या में भारतीय कंस्ट्रक्शन, रिटेल, हेल्थकेयर और सर्विस सेक्टर में काम करते हैं.