Home > जनरल नॉलेज > ‘क्वीन्स नेकलेस’ के नाम से क्या जाना जाता है? मुंबई से जुड़े अनसुने सवालों के जवाब, जाने यहां

‘क्वीन्स नेकलेस’ के नाम से क्या जाना जाता है? मुंबई से जुड़े अनसुने सवालों के जवाब, जाने यहां

GK Questions in Hindi 2025: सामान्य ज्ञान (GK) होना सभी के लिए काफी जरूरी है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी लाभदायक साबित होता है। हम आज के कुछ प्रश्न और उनके उत्तर मुंबई से जुड़े हुए ढूंढ कर लाए हैं।

By: Preeti Rajput | Published: September 8, 2025 9:37:45 AM IST



Top 8 GK Questions in Hindi 2025: परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए सामान्य ज्ञान (GK) की बारे में जानकारी होना काफी ज्यादा जरूरी होता है। इससे आपकों देश और दुनिया के बारे में पता लगता है और आप जागरुक होते हैं। साथ ही परीक्षा की तैयारी में भी यह काफी लाभदायक होता है। इसी कारण इनखबर आपके लिए सपनों की नगरी मुंबई (Mumbai) से जुड़े कुछ अहम सवाल और उनके जवाब ढूंढ (Top 8 GK Questions in Hindi 2025) कर ले आए हैं। 

1. मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम क्या है?

A. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट
B. सहार अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट
C. मुंबई सेंट्रल एयरपोर्ट 
D. सांता क्रूज़ एयरपोर्ट 

उत्तर: A) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट

2. मुंबई की कौन सी गली अपने स्ट्रीट फ़ूड के लिए फेमस है?

A. मरीन ड्राइव
B. लिंकिंग रोड
C. कोलाबा कॉज़वे
D. मोहम्मद अली रोड

उत्तर: D) मोहम्मद अली रोड 

3. “क्वीन्स नेकलेस” के नाम से क्या जाना जाता है?

A. गेटवे ऑफ़ इंडिया
B. मरीन ड्राइव
C.  हाजी अली दरगाह
D. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

उत्तर: B) मरीन ड्राइव 

4. 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले किस साल हुआ?

A) 2006
B) 2008
C) 2010
D) 2012

उत्तर: B) 2008 

5. मुंबई का कौन सा संस्थान भारत का प्रमुख वित्तीय केंद्र है?

A. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज
B. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
C. भारतीय रिज़र्व बैंक
D. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

उत्तर: A) BSE बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

6. गेटवे ऑफ़ इंडिया का निर्माण किसने करवाया था?

A. ब्रिटिश सरकार
B. पुर्तगाली
C. मुगल
D. मराठा
उत्तर: A) ब्रिटिश सरकार 

7. मुंबई के प्रसिद्ध फिल्म उद्योग का नाम क्या है?

A. बॉलीवुड
B. कॉलीवुड
C. टॉलीवुड
D. हॉलीवुड
उत्तर: A) बॉलीवुड 

8. मुंबई भारत के किस तट पर स्थित है?
A. पूर्वी तट
B. पश्चिमी तट
C. उत्तरी तट
D. दक्षिणी तट

उत्तर: B) पश्चिमी   

Advertisement