प्राइवेट पार्ट में डाली कांच की बोतल, नाखून तक उखाड़ दिए; रूह कंपा देगी दरिंदिगी की ये कहानी

Sylvia Likens Case: आज हम आपको टॉर्चर की एक ऐसी सच्ची कहानी बताने वाले हैं जिसे पढ़ते-पढ़ते आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

Published by Heena Khan

Sylvia Likens Case: आज हम आपको टॉर्चर की एक ऐसी सच्ची कहानी बताने वाले हैं जिसे पढ़ते-पढ़ते आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल,  26 अक्टूबर 1965 को, अमेरिका के इंडियाना में पुलिस को इस बात की खबर मिली कि 16 साल की लड़की सिल्विया मैरी लिकेन्स का शव गर्ट्रूड बनिस्जेवेस्की (Gertrude Baniszewski) नाम की एक महिला के घर में पड़ा है। गर्ट्रूड बनिस्जेवेस्की (Gertrude Baniszewski)  ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि सिल्विया पर कुछ उपद्रवी लड़कों ने हमला किया और उसके साथ गैंगरेप भी किया। फिर उसे कई बार प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद वो तड़प-तड़पकर मर गई।

शव की हालत देख घबराई पुलिस

गर्ट्रूड बनिस्जेवेस्की (Gertrude Baniszewski)  ने पुलिस को सिल्विया का लिखा एक पत्र भी सौंपा। जिसमें इस पूरी वारदात का जिक्र था। लेकिन जब पुलिस ने शव देखा, तो उन्हें शक हुआ कि मामला कुछ और ही है। क्योंकि सिल्विया के शरीर पर चोट के अनगिनत निशान थे। उसका शरीर भी इतना कमज़ोर लग रहा था जैसे उसने कई दिनों से कुछ खाया-पिया नहीं हो।

नाखून तक उखाड़ दिए

पुलिस का कहना था कि उसके हाथ के नाखुनों को उखाड़ने की कोशिश की गई थी। इतना ही नहीं बल्कि उसके बदन पर जगह-जगह जलने के निशान भी थे।इसी के साथ उसके शरीर पर किसी नुकीली चीज से लिखा था ‘मैं एक वेश्या हूं। और मुझे इस पर गर्व है। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी  हैरान कर देने वाली बातें।

अब बिहार की महिलाएं बनेंगी लखपति, CM Nitish कुमार देंगे 10 हजार की राशि

Related Post

यहाँ से शुरू हुआ टॉर्चर करने का सिलसिला

दरअसल, लेस्टर ने गर्ट्रूड से इस बारे में बात की। उसने कहा कि वो इसके बदले हर हफ्ते उसे 20 डॉलर दिया करेंगे। गर्ट्रूड भी इसके लिए तैयार हो गई। पहले दो हफ्ते तो सब ठीक रहा।लेकिन तीसरे हफ्ते में जब लेस्टर पैसे नहीं दे पाए तो गर्ट्रूड ने दानव का रूप अपना लिया। उसने सिल्विया और जेनी की उस दिन बड़ी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे उन दोनों की पिटाई करने में काफी मजा आया। इसलिए उसने अब दोनों बहनों को टॉर्चर करना शुरू कर दिया। वो उनसे दिन भर काम करवाती और मारती-पीटती। दोनों को कम खाना देती।

प्राइवेट पार्ट में डाली कांच की बोतल

इसके अलावा, गर्ट्रूड ने सिल्विया के बारे में गंदी अफवाहें भी फैलानी शुरू कर दीं। गर्ट्रूड ने सिल्विया पर वेश्या होने और अपने प्रेमी से गर्भवती होने का आरोप लगाया। सिल्विया को इस अपराध से मुक्त करने के लिए, उसने एक बार उसे नंगा करके उबलते पानी से नहलाया। फिर उसकी योनि में कांच की बोतल डालकर उसे ज़ोर-ज़ोर से लात मारी। इससे सिल्विया के अंदरूनी अंगों को गंभीर चोट पहुँची। इस वजह से सिल्विया अपनी मल त्याग पर भी नियंत्रण नहीं रख पाती थी। नतीजतन, वह बिस्तर पर ही मल-मूत्र त्याग देती थी। इसके लिए भी गर्ट्रूड ने उसे खूब प्रताड़ित किया।

जानिए महिलाएं Cloud Kitchen के जरिए कैसे कर सकती हैं कमाई?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026