मुंबई-कोलकाता नहीं बल्कि ये है भारत का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन, पिछले साल की थी 3337 करोड़ की कमाई

Indian Railway Station Revenue: पश्चिम बंगाल का हावड़ा रेलवे स्टेशन 1692 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई के साथ भारत के सबसे अमीर रेलवे स्टेशनों की सूची में दूसरे स्थान पर है.

Published by Shubahm Srivastava

India’s Richest Railway Station: हाल के सालों में भारतीय रेलवे (Indian Railway) में काफी बदलाव देखने को मिला है. वंदे भारत जैसी नई ट्रेनों के आने के बाद से भारतीय रेलवे ने भी तेजी से रफ्तार पकड़ी है. स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है. नई रेल लाइन बिछाई जा रही हैं. यही वजह है कि भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है. इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि, यहां हर दिन 12,000 से ज़्यादा ट्रेनों का संचालन होता है. 

इसके अलावा देश भर में 7,461 रेलवे स्टेशनों का प्रबंधन और संचालन भारतीय रेलवे करता है. लेकिन क्या कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि कमाई के मामले में भारत का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन कौन सा है? चलिए इसके बारे में जानते हैं. 

भारत का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन

ये सवाल पूछे जाने पर आपके जहन में पहला नाम मुंबई का या फिर कोलकाता का आ सकता है. लेकिन बता दे कि कमाई के मामले में भारत का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) है. आकड़ों की माने तो ये स्टेशन सबसे ज़्यादा राजस्व (Revenue) अर्जित करता है.

Related Post

भारतीय रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय परिवहनकर्ता (National Transporters) के लिए सबसे अधिक कमाई करने वाला स्टेशन रहा, जिसने 3337 करोड़ रुपये की भारी कमाई की. रेलवे के लिए सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने वाला स्टेशन होने के अलावा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, जिसने वित्त वर्ष 23-24 में 39,362,272 यात्रियों का आवागमन किया.

दूसरे और तीसरे स्थान पर एक नजर

पश्चिम बंगाल का हावड़ा रेलवे स्टेशन भारत के सबसे अमीर रेलवे स्टेशनों की सूची में दूसरे स्थान पर है, जिसने पिछले वित्त वर्ष में 1692 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई की. चेन्नई सेंट्रल (MGR Station) और विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन (Vijayawada Railway Station) भी भारतीय रेलवे के लिए सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टेशनों में शामिल हैं.

ऐसे कराएं 3,000 वाले FASTag Annual Pass को एक्टिवेट, जान लें कहां और कैसे उठा सकेंगे फायदा?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026