अगर रविवार को किया ये काम, तो जाना होगा जेल; आखिर क्यों बनाया ऐसा कानून?

Working On Sunday Illegal: दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर रविवार को काम करने पर जेल भी हो सकती है. आइए जानते हैं इस देश के अनोखे नियम के बारे में यहां...

Published by Preeti Rajput

Working On Sunday Illegal: दुनिया के ज्यादातर देशों में रविवार को वीकेंड मनाया जाता है. यह दिन परमानेंट छुट्टी का होता है, लेकिन एक ऐसा देश है जहां रविवार को काम करना सख्त मना होने के साथ-साथ गैर कानूनी भी है. इस अनोखे देश का नाम टोंगा है. यह प्रशांत महासागर में एक छोटा सा द्वीप है. इस देश के संवैधानिक कानून के तहत रविवार को पूरी तरह आराम करने का दिन माना जाता है, इस दिन किसी भी तरह का कोई काम नहीं करना होता है. इस नियम का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को गंभीर कानूनी नतीजों से गुजरना पड़ सकता है. 

रविवार को पूरी तरह बंद

टोंगा दुनिया में इकलौता ऐसा देश है, जो कानून द्वारा रविवार को पूरी तरह बंद रहता है. यह नियम सिर्फ सरकारी नीति पर ही नहीं बल्कि देश के संविधान में भी लिखा हुआ है. रविवार को आधिकारिक तौर पर एक पवित्र सब्त के रूप में माना जाता है. टोंगा के संविधान के अनुच्छेद 6 के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को रविवार को पेशेवर काम करने की अनुमति नहीं है.

क्यों है ऐसा कानून?

टोंगा में प्रतिबंध काफी ज्यादा है. रविवार को सभी व्यावसायिक गतिविधि, शारीरिक श्रम और पेशेवर काम बंद रहते हैं. बाजार भी बंद रहते हैं, इसके अलावा सड़क किनारे विक्रेताओं को भी काम करने की इजाजत नहीं है. हैरानी की बात तो यह है कि हवाई अड्डे और बंदरगाह भी बंद ही रहते हैं. रविवार को यहां कोई विमान उड़ान नहीं भरता है. इसी के साथ शिपिंग गतिविधियां भी निलंबित रहती हैं.

नियमों के उल्लंघन पर कड़ी सजा

टोंगा में रविवार के कानून का उल्लंघन करना एक आपराधिक अपराध है. रविवार को सार्वजनिक रुप से काम करते पकड़े जाने पर भारी जुर्माना या फिर जेल हो सकती है. कानून प्रवर्तन अधिकारी सक्रिय रूप से इस कानून के अनुपालन की निगरानी करते हैं. आपको बता दें कि, रविवार को किया गया कोई कार्य अपराध की श्रेणी माना जाता है.

Gulf Countries Indians: इस मुस्लिम देश में बसते हैं सबसे ज्यादा भारतीय, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान!

क्या है अपवाद?

 पुलिस और इमरजेंसी सर्विस जैसी सेवाओं को काम करने की पूरी इजाजत है. लेकिन टूरिस्ट होटल खास सरकारी इजाजत से चल सकते हैं. यह होटल विदेशी मेहमानों की सेवा के लिए भी काम करते हैं.  

ED Seized Money: नोटों से भरे बैग कहां ले जाती है ED, जानें जब्त किए हुए खजाने का क्या होता है?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026