Liquor Business: शराब का धंधा करती है इस मशहूर क्रिकेटर की बीवी, कई बार भारतीय फैंस का तोड़ चुका है दिल; नाम जान नहीं कर पाएंगे यकीन!

Cricketer Liquor Business: ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज क्रिकेटर की बीवी शराब बेचने का काम करती है. इस कारोबार से वह साल में करोड़ों की कमाई करती है. आइए जानते हैं कौन है वह दिग्गज क्रिकेटर?

Published by Preeti Rajput

Cricketer Wife Liquor Business: क्या आपको पता है कि एक दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी का शराब का कारोबार करती है. अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting)और उनकी पत्नी रियान कैंटर (Rianna Cantor) ने शराब का बिजनेस शुरु किया है. दोनों ने प्रीमियम ब्रांड पोंटिंग वाइन्स के साथ वाइन उद्योग में एक शानदार एंट्री की है. 

कैसे हुई पोंटिंग वाइन्स की शुरुआत?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कई कारोबार में अपना किस्मत आजमाई. सबसे पहले रिकी पोंटिंग ने कमेंट्री शुरु की, इसके बाद कोचिंग और फिर वाइन मेकिंग. पत्नी रियाना के साथ मिलकर उन्होंने बेहतरीन वाइन मेकिंग का बिजनेस शुरु किया. दोनों ने एक साथ मिलकर पोंटिंग वाइन्स (Ponting Wines) की शुरुआत की. उनका ये बिजनेस काफी शानदार चल रहा है. 

बेन रिग्स के साथ किया कोलैबोरेशन

अपने ब्रांड को फेमस बनाने के लिए पोंटिंग ने बेन रिग्स (Ben Riggs) के साथ कोलैबोरेशन किया. बता दें कि बेन रिग्स ऑस्ट्रेलिया (Australian Wines) वाइन निर्माता हैं, जिन्हें पुरुष्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. दोनों ने साथ में मिलकर एक ऐसी शराब बनाई जो स्वाद और विरासत का एक अनोखा मिक्सचर था. इस ब्रांड को भारत में साल 2023 में लॉन्च किया गया था. इस ब्रांड को भारत में टैक्स संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ता है. भारत में लॉन्च होने के बाद से पोंटिंग वाइन्स ने ऑस्ट्रेलिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर कई अवॉर्ड हासिल किए. बता दें कि इस वाइन को एडिलेड हिल्स, मैक्लारेन वेल और तस्मानिया में कोल रिवर वैली से अंगूरों का इस्तेमाल कर बनाया जाता है. इसी कारण इसका टेस्ट काफी अलग और अच्छा होता है. 

Related Post

मैदान में ही नहीं…सरहदों पर भी दिखाई वीरता; नहीं जानते होंगे इन खिलाड़ियों का महान इतिहास!

रिकी पोंटिंग का क्रिकेट करियर

रिकी पोंटिंग साल 1999, 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं. उन्होंने  77 टेस्ट मैचों में से 48 में जीत हासिल की. उनकी गिनती ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के तौर पर की जाती है. रिकी पोंटिंग टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हैं. वह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. 

GK Quiz: क्या आप जानते हैं सांप का जहर किस रंग का होता है? 90% लोग देते हैं गलत जवाब

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026