Categories: मनोरंजन

Vivek Agnihotri Bengal files controversy: विवेक अग्निहोत्री का कड़ा तंज! सैफ-करीना ने तैमूर नाम रखकर कर दी बड़ी गलती? लोगों को नहीं रखना चाहिए अपने बच्चों का नाम तैमूर

Vivek Agnihotri The Bengal files controversy: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, जो अपनी फिल्मों और बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी चर्चित फिल्म के बाद अब वह एक और संवेदनशील विषय पर फिल्म लेकर आए हैं, जी हाँ जिसका नाम है ‘बंगाल फाइल्स’।  आपको बताए दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 16 अगस्त को रिलीज़ होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Published by Shivani Singh

Vivek Agnihotri The Bengal files controversy: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, जो अपनी फिल्मों और बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी चर्चित फिल्म के बाद अब वह एक और संवेदनशील विषय पर फिल्म लेकर आए हैं, जी हाँ जिसका नाम है ‘बंगाल फाइल्स’।  आपको बताए दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 16 अगस्त को रिलीज़ होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

विवाद यह से शुरू होता है कि इस छोटे से ट्रेलर में एक बच्चे की झलक दिखाई गई है, जिसका नाम तैमूर है। बस यही नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और कयासों का दौर शुरू हो गया। कई लोगों ने यह मान लिया कि विवेक अग्निहोत्री ने इस नाम के जरिए सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान पर तंज कसा है। मालूम हो कि साल 2016 में जब तैमूर का नाम सामने आया था, तब भी इसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था।

सैफ पहले व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने ऐसा किया है।

लेकिन आख़िरकार अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनका इरादा किसी भी व्यक्ति विशेष या उनके परिवार का अपमान करने का नहीं है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा, “तैमूर एक ऐतिहासिक चरित्र है, और बहुत से लोगों ने अपने बच्चों का नाम तैमूर रखा है। सैफ पहले व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने ऐसा किया है।”

Related Post

विवेक ने आगे बताया कि “जब मैं समरकंद में ताशकंद फाइल्स की शूटिंग कर रहा था, तो मैंने वहां पर तैमूर का मकबरा देखा था। उस मकबरे के बाहर लिखा हुआ था, उसने सबसे अमीर सल्तनत पर विजय हासिल की है। वह उसे वहां का शासन देना चाहते थे, लेकिन उसने उसके लिए मना कर दिया और कहा कि वह तब इसे स्वीकार नहीं करेगा, जब तक वह दिल्ली पर विजय नहीं पा लेता है”। 

Most Re Released Film: सिनेमाघरों में 550 रिलीज होकर इस फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, शोले और मुगल-ए-आजम जैसी बिग-बजट फिल्में छूटीं पीछे

निश्चित तौर पर किसी को भी अपने बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए

उन्होंने आगे बताते हुए कहा, “तैमूर ने अपने अभियान के दौरान कई निर्दोष लोगों की हत्या की, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और लूटपाट मचाई। भले ही वह अपने देश में एक नायक हो, लेकिन हमारे लिए वह ऐसा नहीं है। यही वजह है कि मैं मानता हूं कि किसी भी भारतीय को अपने बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए।”

विवेक के इस बयान से साफ हो गया है कि उनकी फिल्म का मकसद किसी व्यक्ति विशेष को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित एक कहानी को दर्शाना है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रिलीज़ होने के बाद यह बहस किस ओर जाती है।

थ्रिलर और सस्पेंस से भरी इस साउथ फिल्म देख हलक में आ जाएंगी जान OTT पर है Must Watch, मिली IMDb पर 7.1 रेटिंग

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026