Home > मनोरंजन > EXCLUSIVE: 12वीं फेल को मिला बेस्ट फीचर फिल्म नेशनल अवॉर्ड, डायरेक्टर Vidhu Vinod ने जाहिर की खुशी, इन दो लोगों को दी बधाई…

EXCLUSIVE: 12वीं फेल को मिला बेस्ट फीचर फिल्म नेशनल अवॉर्ड, डायरेक्टर Vidhu Vinod ने जाहिर की खुशी, इन दो लोगों को दी बधाई…

Vidhu Vinod Chopra On National Award: विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म '12वीं फेल' ने 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है।

By: Preeti Rajput | Last Updated: August 2, 2025 3:06:14 PM IST



Vidhu Vinod Chopra On National Award: फिल्म ’12वीं फेल’ को 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने लीड किरदार निभाया था। उनके अलावा फिल्म में अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर आदि ने भी बेहतरीन एक्टिंग की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया है। 

विधु विनोद चोपड़ा ने जताई खुशी

इस फिल्म के अवॉर्ड जीतने पर विधु विनोद चोपड़ा ने खुशी जाहिर की हैै। उन्होंने “मैं सचमुच आभारी हूँ कि ’12वीं फ़ेल’ को यह सम्मान मिला है। यह एक ऐसी कहानी है जिसने सीमाओं के पार दर्शकों के दिलों को छुआ है और मेरा उद्देश्य लोगों को अपनी सबसे कठिन चुनौतियों का ईमानदारी से सामना करने के लिए प्रेरित करना था, चाहे वे जीवन में कहीं भी हों।

Payal Malik: पाप धोने के लिए सीधे हरिद्वार पहुंचीं पायल मलिक, मां काली से माफी की लगाई गुहार, बिलख-बिलखकर लगाई गुहार!

उन्होंने आगे कहा कि- इस फिल्म ने अपनी एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है, और राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना पूरी टीम के लिए बेहद गर्व की बात है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इसमें अपना दिल और कड़ी मेहनत झोंक दी। मैं इस प्रयास को मान्यता देने के लिए जूरी का धन्यवाद करता हूं। और विक्रांत को उनकी जीत और फिल्म की भावना को मूर्त रूप देने के लिए बहुत-बहुत बधाई।” 

साल 2023 में रिलीज हुई थी एक्टर 

इसके साथ ही बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी को हिट फिल्म ’12वीं फेल’ में उनके एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। गौरतलब है कि 12वीं फेल 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी शर्मा  की रियल लाइफ पर बेस्ड है

 

  

Tags:
Advertisement