Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari : बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का फैंस को काफी इंतजार है। फिल्म से दोनों स्टार्स का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसे साथ ही वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई हैं। फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज डेट आउट होते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं।
धर्मा मूवीज ने जारी किया फर्स्ट लुक
धर्मा मूवीज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से वरुण धवन और जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। उन्होंने वरूण धवन का लुक शेयर कर लिखा- सनी संस्कारी की शायरी –
‘ये आंसू हैं मेरे, समुंदर का जल नहीं…’ये आंसू है मेरे, समुंदर का जल नहीं…बारिश का क्या भरोसा, आज है…कल नहीं!!!’ वहीं जाह्नवी कपूर के पोस्टर जारी कर लिखा- देखने में भोली भाली, चंचल प्यारी…लेकिन अंदर से मीना कुमारी की तरह melodramatic!!!
इस दिन रिलीज होगी Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
बता दें कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों स्टार्स को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इससे पहले वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ में नजर आए थे।
इस बड़ी फिल्म के साथ होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश
फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित श्रॉफ, मनीष पॉल जैसे सितारे नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांताराः चैप्टर 1 से बॉक्स ऑफिस क्लैश नजर आएगा। क्योंकि दोनों ही फिल्में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।