Categories: मनोरंजन

रामपुरी चाकू लेकर गर्लफ्रैंड…खुनी खेल से भी ज्यादा खतरनाक था दाऊद का प्यार, इस हसीना के लिए पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें

Dawood Ibrahim Love Affair: ना जाने कितनी एक्ट्रेसेस पर दाऊद का दिल आया। कई हसीनाएं तो खुद उसके प्यार में पागल थीं। लेकिन आज हम दाऊद के पहले प्यार की कहानी बताने जा रहे हैं।

Published by Preeti Rajput

Dawood Ibrahim Love Affair: दाऊद अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह आज भारत से फरार है। बॉलीवुड और दाऊद का रिश्ता बेहद पुराना है। ना जाने कितनी एक्ट्रेसेस पर दाऊद का दिल आया। कई हसीनाएं तो खुद उसके प्यार में पागल थीं। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका ताल्लुक बॉलीवुड से दूर-दूर तक नहीं था। 

दाऊद का पहला प्यार

वरिष्ठ पत्रकार एस. हुसैन जैदी ने अपनी किताब ‘डोंगरी से दुबई’ में दाउद की लवस्टोरी का जिक्र किया है। किताब में लिखा कि- दाऊद मुंबई के मुसाफिर खाना में दुकान चलाता था। इसी दुकान के बगल में एक सुजाता नाम की लड़की रहा करती थी। वह उस लड़की से एकतरफा प्यार करने लगा था। सुजाता की एक झलक के लिए वह हमेशा बस स्टॉप पर इंतजार किया करता था। सुजाता भी दाऊद को पसंद करती थी। जब यह बात सुजाता के घक तक पहुंची, तो एक बड़ा हंगामा हुआ।

साधारण सी लड़की से प्यार करता था डॉन

परिवार के विवाद का कारण था एक तो दाऊद का मुसलमान और दूसरा इलाके का बदमाश। इसके बाद सुजाता के पिता ने उस पर घर के बाहर जाने से रोक लगा दी थी। साथ ही उसकी शादी अपनी ही जाती के एक लड़के से कर दी। उसे घर में कैद कर रखा जाने लगा था। दाऊद को जब सुजाता की शादी के बारे में पता लगा तो वह गुस्से से लाल हो गया। फिर तमतमाता हुई रामपुरी चाकू लेकर सुजाता के घर पहुंच गया। घऱ पहुंचकर वह जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा। सुजाता के पिता ने जैसे ही दरवाजा खोला, दाऊद ने गुस्से से लाल होकर पूछा कि- सुजाता फैसला करेगी कि वह किससे शादी करना चाहती है आप नहीं।

फैन को धक्का देकर चर्चा में जया बच्चन, मुकेश खन्ना बोले- ये सितारों को शोभा नहीं देता

Related Post

अधूरा रह गया डॉन का प्यार

सुजाता के पिता ने दाऊद से कहा कि- मेरी बेटी को अपनी पसंद से शादी करने की पूरी आजादी है। लेकिन लग तुम से शादी नहीं करेगी वरना मैं और मेरी पत्नी छत से कूदकर अपनी जान दे देंगे। फिर सुजाता तुमसे शादी तो कर लेगी, लेकिन वह हमेशा के लिए अनाथ हो जाएगी। दाऊद ने जब सुजाता कि तरफ देखा तो उसकी आंखों में दाऊद के लिए प्यार के साथ-साथ आंसू झलक रहे थे। वह रोते हुए दाऊद से बोली कि- हमारा साथ संभव नहीं है। मैं तुमसे शादी नहीं करना चाहती हूं। यह बात सुनकर दाऊद हैरान रह गया और आंखों में आंसू लिए वापस लौट आया। 

Coolie के आगे War 2 के छूटे पसीने…धीमी रह गई ऋतिक रोशन रफ्तार, रजनीकांत निकले बॉक्स ऑफिस के असली बाप!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Purple Earth: धरती का असली रंग बैंगनी! NASA थ्योरी ने खोला अरबों साल पुराना राज़

Purple Earth Hypothesis: अगर हम अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखें, तो यह ग्रह बिखरे हुए…

February 6, 2026

RBI Policy: अगर आपने खरीदा है घर या ली है कार? तो तुरंत पढ़ लें ये जरूरी खबर, RBI का बड़ा फैसला

EMI News: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज अपनी मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा कर दी…

February 6, 2026

Maha Shivratri Vrat 2026: 15 या 16 फरवरी, किस दिन है महाशिवरात्रि का व्रत? जानें सही तिथि यहां…

Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है, यह पर्व हर साल…

February 6, 2026

Silver Rate: सुनार की दुकानों पर बोल दें धप्पा! अचानक गिरे चांदी के दाम, जानें क्या है मार्किट का हाल

Silver Price Today: सोना चांदी के दाम लगातार घट और बढ़ रहे हैं. वहीं शुक्रवार…

February 6, 2026