27 साल का एक्टिंग करियर छोड़ संन्यासिन बन गई ये एक्ट्रेस, अब ऐसे करती है गुजारा

नुपुर ने साल 2022 में एक्टिंग के करियर को पूरी तरह से छोड़ दिया था और अपने अध्यात्मिक गुरु शंभू शरण के सानिध्य में संन्यास ले लिया था.

Published by Kavita Rajput

बात आज एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस की जिन्हें उनकी एक्टिंग की बदौलत घर-घर में पहचना मिली. हालांकि, सबकुछ हासिल कर लेने के बाद भी चकाचौंध भरी ग्लैमर की दुनिया को उन्होंने अलविदा कहकर एक साध्वी का जीवन चुना. हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार (Nupur Alankar) की जो अब पूरी तरह से टीवी की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. नुपुर ने अपने करियर में कई चर्चित सीरियल्स में काम किया था जिनमें- घर की लक्ष्मी, अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, पहेली एक नई सुबह, प्राण जाए पर शान ना जाए आदि. नुपुर ने कैसे चुनी आध्यात्म की राह और कैसे हुआ उनका इतना बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन आइये जानते हैं. 

शुरू से ही आध्यात्म की तरफ झुकाव था
नुपुर ने कहा कि उनका झुकाव शुरू से ही आध्यात्म की तरफ था, ऐसा नहीं है कि अचानक सबकुछ हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नुपुर ने 157 टीवी शोज में काम किया लेकिन वे शुरू से ही आध्यात्म की तरफ आकर्षित थीं. नुपुर ने साल 2022 में एक्टिंग के करियर को पूरी तरह से छोड़ दिया था और अपने अध्यात्मिक गुरु शंभू शरण के सानिध्य में संन्यास ले लिया था. नुपुर की मानें तो अब वे अध्यात्मिक शान्ति की तलाश में हैं, एक समय खाना खाती हैं और जमीन पर सोती हैं. नुपुर की मानें तो अब वे खुश हैं और आत्मिक शान्ति का अनुभव करती हैं. 

Related Post

मां की मौत बनी ट्रांसफॉर्मेशन की बड़ी वजह 
नुपुर बताती हैं कि आध्यात्म की राह में आगे बढ़ने का निर्णय उन्होंने मां की मौत के बाद लिया था. नुपुर कहती हैं कि जब मां का निधन हुआ तब उन्हें समझ आया कि अब उनके पास अब खोने के लिए कुछ बचा ही नहीं है. उन्हें एक तरह की आजादी का अनुभव भी हुआ. नुपुर बताती हैं कि मुझे लगा जैसे मैं सभी जिम्मेदारियों से आजाद हो चुकी हूं तभी मैंने सोचा कि बस अब मुझे आध्यात्म की राह पर आगे बढ़ना है. नुपुर की मानें तो उनके पति अलंकार श्रीवास्तव ने भी उनके इस निर्णय का पूरा समर्थन किया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026