मैं बेटी के साथ भी सो जाऊंगा, प्रोड्यूसर की ऐसी बातें सुन उड़े एक्ट्रेस के होश, जानिए आगे क्या हुआ?

'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' जैसे सीरियल की लीड एक्ट्रेस रह चुकीं रतन राजपूत ने कास्टिंग काउच से जुड़ा एक भयानक किस्सा सुनाया था.

Published by Kavita Rajput

Ratan Rajput Casting Couch: पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस रतन राजपूत (Ratan Rajput) ने कुछ साल पहले कास्टिंग काउच का भयानक किस्सा शेयर किया था. उनकी आपबीती से फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी काली सच्चाई सामने आई थी जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी. रतन ने बताया कि एक बार 60-65 साल के शख्स ने उनके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की थी. इतना ही नहीं उस प्रोड्यूसर ने तो रतन से ये तक कह दिया था कि अगर उसकी बेटी फिल्मों में डेब्यू करेगी तो वो उसके साथ भी सोने से नहीं हिचकिचाएगा. 

शख्स ने की रतन की बेइज्जती

रतन ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए एक वीडियो में ये भयावह कहानी सुनाते हुए कहा था, ये तब की बात है जब मैं मुंबई में नहीं आई थी. एक 60-65 साल के शख्स ने मेरी बेइज्जती की. उसने कहा-तुम्हारे बाल देखो, तुम्हारी स्किन देखो, तुमने कितने घटिया कपड़े पहने हैं, तुम्हें अपना पूरा लुक बदलना पड़ेगा, तुम्हें कम्प्लीट मेकओवर की जरूरत है जिसमें कम से कम दो से ढाई लाख रुपए खर्च हो जाएंगे. मगर मैं तुम्हारे ऊपर पैसे क्यों खर्च करूं, अगर तुम चाहती हो कि मैं तुमपर अपने पैसे खर्च करूं तो तुम्हें मुझे अपना गॉडफादर बनाना पड़ेगा. तुम्हें मेरी दोस्त बनना पड़ेगा.

Related Post

प्रोड्यूसर बोला, बेटी के साथ भी सो जाऊंगा 

रतन आगे बोलीं, मैं उसकी बातें सुनकर सरप्राइज रह गई, मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारी दोस्त कैसे बन सकती हूं, तुम तो मेरे पिता की उम्र के हो, हां मैं तुम्हारा सम्मान कर सकती हूं, ये बात सुनकर वो आदमी भड़क गया और बोला, सुनो…अगर मेरी बेटी भी एक्ट्रेस बनेगी न तो मैं उसके साथ भी सो सकता हूं. मैं ये सब सुनकर दंग रह गई और जल्द से जल्द उस जगह से निकली. उस आदमी ने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया लेकिन उसके शब्दों ने मेरे ऊपर काफी बुरा प्रभाव डाला. मैं एक महीने तक किसी से नहीं मिली. मैं गुस्से से भर गई थी. आज भी मुझे उस शख्स पर इतना गुस्सा आता है कि कहीं वो मिल जाये तो उसे थप्पड़ मार दूं. उसे जूते से मारूं कि वो अपनी बेटी के लिए कितनी गंदी सोच कैसे रख सकता है. रतन के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी शो ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी.  

Kavita Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026