Bigg Boss 19: Tanya Mittal से हुआ अमाल मलिक का पंगा, बोले- ‘मुझसे भिड़ेगी, भिड़ कर दिखा’

बिग बॉस के घर में नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस बार तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच पंगा देखने को मिल रहा है जो कि कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस के घर में कब रिश्ते बदल जाएं, कोई कह नहीं सकता. यहां पल भर में दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है. अब बिग बॉस 19 (Bigg Boss Season 19) में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और अमाल मलिक (Amaal Mallik) की दोस्ती को ही ले लीजिए. दोनों की बॉन्डिंग पिछले कुछ समय से काफी ध्यान खींच रही थी. एक दूसरे को दोनों इमोशनली सपोर्ट भी करते थे लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में इनकी बॉन्डिंग पहले जैसी नहीं दिख रही है. इसका अंदाजा तान्या को भी हो चुका है. 

तान्या, नीलम और फरहाना में हुई टेंशन
ताज़ा एपिसोड में तान्या, नीलम गिरी और फरहाना भट्ट के बीच टेंशन देखने को मिलता है. तान्या जो कभी नीलम की क्लोज फ्रेंड हुआ करती थीं लेकिन अब फरहाना से दोस्ती बढ़ाने की वजह से हाउसमेट्स के एब्यूज का शिकार होती दिखती हैं. नीलम भी इस वजह से उनसे पिछले टास्क में इमोशनली हर्ट नजर आती हैं.

अमाल मलिक और तान्या में हुआ पंगा

Related Post

ये बात और बढ़ जाती है जब नीलम समेत ज्यादातर घरवाले तान्या से दूरी बनाने लगते हैं और उन्हें नीलम के रोने का जिम्मेदार मानते हैं. इस ड्रामे के बीच तान्या को सबसे ज्यादा जो बात हर्ट करती है वो होता है अमाल मलिक का रिएक्शन. अमाल तान्या का सपोर्ट करने की बजाए उनसे दूरी बढ़ाते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं, अमाल ये भी कहते नजर आते हैं कि तान्या अटेंशन सीकर हैं और अब वो खुश होंगी क्योंकि हर घरवाला उन्हीं की चर्चा कर रहा है. अमाल तान्या को फेक कहते हैं. अमाल तान्या को फेक कहते हैं और सबके सामने तान्या से कहते हैं-मुझसे भिड़ेगी, भिड़कर दिखा. अमाल की ये बातें तान्या को बेहद बुरा लगती है क्योंकि वो अमाल को अब तक अपना सबसे बड़ा इमोशनल सपोर्टर मानती थीं.

बता दें कि अमाल और तान्या की दोस्ती में दरार आनी तब ही शुरू हो गई थी जब घर में मालती चहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी. मालती ने अमाल को तान्या को लेकर भड़काना शुरू किया था और कहा था कि तान्या जो भी करती हैं, उसके पीछे उनका कोई न कोई मकसद रहता है, वह स्ट्रेटजी के तहत सब काम करती हैं, इसके बाद अमाल का बिहेवियर तान्या के प्रति थोड़ा बदलता दिखने लगा था. 
   

Kavita Rajput

Recent Posts

Bareilly wedding violence: बरेली में शादी समारोह में  खूनी खेल, युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों से जानलेवा हमला

Bareilly wedding violenceबरेली के मैरिज लॉन में शादी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों…

April 20, 2026

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर हाईटेक निगरानी, 211 कैमरों से लैस हुआ स्टेशन

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर 211 4K कैमरों से लैस केंद्रीकृत सुपर सर्विलांस सिस्टम…

April 20, 2026

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026

Aurangabad News: खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से पहले करंट लगने से गई युवक की जान; परिवार में मची चीख-पुकार

Tilak ceremony tragedy: परिजनों के अनुसार सुबह रितेश जल्दी उठकर तैयारियों में जुट गया था.…

April 20, 2026

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026