Bigg Boss 19 में अभिषेक की हरकत से तिलमिलाईं कुनिका, बोलीं-‘बाहर निकल तुझे कोर्ट में घसीटूंगी’

Bigg Boss 19 में कुनिका ने अभिषेक को कोर्ट में घसीटने की धमकी देते हुए कहा, तू बाहर तो निकल, तुझे कोर्ट के चक्कर नहीं कटवाए न...

Published by Kavita Rajput

रियलटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है वैसे-वैसे ये और ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है. प्रतिभागियों का आपस में भिड़ना अब अगले लेवल तक पहुंच गया है. पिछले एपिसोड में ही कुनिका (kunickaa sadanand) और अभिषेक बजाज (Abhishek bajaj) की लड़ाई कोर्ट कचहरी की धमकी तक पहुंच गई. जी हां, अभिषेक की हरकतों से कुनिका की नाक में इस कदर दम हो गया कि उन्होंने अभिषेक को कोर्ट में देख लेने की धमकी दे डाली. क्यों हुआ ऐसा, चलिए हम आपको बताते हैं. 

अभिषेक ने कह दिया था पिशाचनी

दरअसल, बवाल तो तब ही शुरू हो गया था जब अभिषेक ने वीकेंड का वार एपिसोड में कुनिका को पिचाशनी का टैग दे दिया था. अभिषेक की इस बात से कुनिका को मिर्ची लग गई थी तभी से वह उनके खिलाफ मोर्चा खोले बैठी हैं. 

Related Post

इस हफ्ते जैसे ही अभिषेक और अश्नूर के माइक हटाकर बात करने की वजह से पूरे घर का 50 फीसदी राशन घटा तो कुनिका ने अभिषेक पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वह मौका पाकर अभिषेक पर कई कमेंट करने लग गईं. बदले में जब अभिषेक ने उन्हें आंटी और दादी अम्मा कह दिया तो कुनिका भड़क गईं. 


तुझे कोर्ट में देख लूंगी: कुनिका 
कुनिका ने पिछले एपिसोड में अभिषेक को कोर्ट में घसीटने की धमकी देते हुए कहा, तू बाहर तो निकल, तुझे कोर्ट के चक्कर नहीं कटवाए न, सीनियर सिटिज़न को परेशान करने के लिए, तू बाहर तो निकल बेटा, ऐसा नचाऊँगी न देख लेना तू. अभिषेक ने ये बात जब बाकी घरवालों को बताई कि कुनिका उन्हें लीगल एक्शन की धमकी दे रही हैं तो सबने उन्हें शांत रहने को कहा. 

बाद में कुनिका तान्या मित्तल से भी ये कहती नजर आईं कि शो खत्म होने के बाद वह अभिषेक के खिलाफ सीनियर सिटीजन को परेशान करने के लिए लीगल एक्शन लेंगी. अब देखना ये है कि कुनिका के इस रवैय्ये पर इस वीकेंड का वार में सलमान खान का क्या रिएक्शन होता है. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026