Bigg Boss 19: ‘हमारे घर के बुजुर्ग ऐसे रियलटी शो में नहीं आते’-कुनिका को अभिषेक ने दिया करारा जवाब

बिग बॉस 19 में लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक बजाज और कुनिका सदानंद एक बार फिर भिड़ते नजर आए, कुनिका ने अभिषेक के बिहेवियर पर सवाल उठाए जिसके बाद अभिषेक ने भी उन्हें करारा जवाब दिया.

Published by Kavita Rajput

फिनाले के करीब आते-आते बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के घर में टेंशन और झगड़े बढ़ते जा रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में अश्नूर कौर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी कुनिका सदानंद किचन पॉलिटिक्स की वजह से कुनिका से भिड़ते नजर आए. झगड़ा तब शुरू हुआ जब कुनिका ने अचानक से कह दिया कि वह लेक्टोज इंटोलरेंट हैं. इसके बाद इसी बात पर कुनिका, अभिषेक और प्रणित की कुनिका से बहस होने लगी. मृदुल बीच में आए और कहा कि सभी एक बार फाइनल तय कर लें कि वो सब  लेक्टोज इंटोलरेंस हैं या नहीं. 

इसके बाद मृदुल कुनिका से पूछते हैं कि उन्होंने अभिषेक पर लीगल केस फाइल करने की धमकी क्यों दी? कुनिका ने कहा, क्योंकि हमारी वजह से लोग देखेंगे और अपने लोगों के साथ बदतमीजी करेंगे. अगर आप सीनियर सिटिज़न से ऐसे बदतमीजी कर रहे हैं तो बाहर शो देखने वालों के लिए क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं. 

अभिषेक से कुनिका की जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं
इसके बाद अभिषेक कुनिका को ताना मारते हुए पूछते हैं कि वो क्या कहकर बुलाएं क्योंकि वह सीनियर सिटिज़न हैं तो क्या वह कुनिका दीदी कहें? कुनिका कहती हैं, सोच सकती हूं इनके खानदान में बुजुर्गों की क्या इज्जत होती होगी? अभिषेक कहते हैं, हमारे खानदान में ऐसे बुजुर्ग नहीं हैं तो कुनिका कहती हैं, क्योंकि तुमने दबाकर रखा हुआ है उन्हें. 

Related Post

मृदुल से भी हुआ झगड़ा
अभिषेक कहते हैं, हमारे बुजुर्ग ऐसे गेम शो में नहीं जाते हैं तो हिम्मत रखो, डरपोक क्यों बन रहे हो? कुनिका का मृदुल से भी झगड़ा हो जाता है. मृदुल कुनिका से उनके पिछले रिमार्क पर पूछते हैं जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था, मैं इसकी नाक से खून निकालूंगी. कुनिका उस बात को उनके और नीलम के बीच में मजाक की तरह कही बात बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि वो उस दिन अपडेट थीं क्योंकि बिना किसी ठोस वजह के उन्हें नोमिनेट कर दिया गया था. 
  

  

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026