क्या Bigg Boss 19 के लिए सलमान खान को मिली 150-200 करोड़ की फीस, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

क्या सच में सलमान को इस सीजन के लिए इतनी भारी भरकम मोटी रकम मिल रही है? इस बारे में शो के प्रोड्यूसर ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है.

Published by Kavita Rajput

सलमान खान (Salman Khan) सालों से रियलटी शो बिग बॉस को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. बिग बॉस का 19 वां सीजन (Bigg Boss 19) भी सलमान ने ही होस्ट किया है जिसके लिए कयास लग रहे हैं कि उन्होंने 150-200 करोड़ रूपए फीस ली है. क्या सच में सलमान को इस सीजन के लिए इतनी भारी भरकम मोटी रकम मिल रही है? इस बारे में शो के प्रोड्यूसर ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है. 


वो एक-एक पैसा डिजर्व…
एक इंटरव्यू में शो के प्रोड्यूसर ऋषि नेगी ने कहा, जियो हॉट स्टार और सलमान खान के बीच कॉन्ट्रैक्ट है जिसके कारण वो सलमान की फीस की जानकारी लीक नहीं कर सकते लेकिन जो भी अफवाहें हैं, वो एक-एक पैसा डिजर्व करते हैं. मेरे लिए अगर वो शो पर वीकेंड में मौजूद हैं तो मैं फिर बेहद खुश हूं. 

ऋषि से इंटरव्यू में ये भी कहा गया कि हर सीजन के बाद सलमान के शो छोड़ने की खबरें सामने आती हैं तो उन्होंने कहा, लेकिन अब मैं मानता हूं कि सलमान का शो के साथ काफी इमोशनल कनेक्शन बन चुका है.आपने देखा होगा जब वो शो के स्टेज पर होते हैं तो वो हर डिस्कशन में इन्वोल्व होते हैं या हर मुद्दे पर तगड़ी नजर रखते हैं, ये सब वो खुद करते हैं. कई सीजन ऐसे रहे जब उन्होंने कहा, नहीं मैं नहीं कर सकता लेकिन अब तक हम लकी रहे हैं कि उन्होंने हमेशा हामी भर दी. 

Related Post

क्या सलमान करते हैं पक्षपात?
क्या सलमान शो के कुछ प्रतिभागियों के प्रति बायस्ड रहते हैं या किसी को ज्यादा सपोर्ट करते हैं? इस सवाल के जवाब में ऋषि नेगी ने कहा, सलमान जिसमें यकीन नहीं करते, उनसे वो करवाना पॉसिबल ही नहीं है. उनके खिलाफ ऐसे आरोप नए नहीं है और हमेशा इस तरह की बातें होती रही हैं लेकिन ये पॉसिबल नहीं है. बता दें कि सलमान को बिग बॉस से जुड़े हुए एक दशक से ज्यादा हो चुका है और वो शो की पॉपुलैरिटी में अहम हिस्सा निभाते हैं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026