Bigg Boss 19 से बाहर होने के बाद फूटा बसीर का गुस्सा, सलमान और मेकर्स पर लगाए कई आरोप

बसीर ने कहा है कि शो से उनका एलिमिनेशन सही नहीं था और बिग बॉस की पूरी टीम ने शो के दौरान उनके साथ पक्षपात किया है.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) से एलिमिनेट होने के बाद बसीर अली (Baseer Ali) ने शो के मेकर्स और सलमान खान पर कई आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शो से उनका एलिमिनेशन सही नहीं था और बिग बॉस की पूरी टीम ने शो के दौरान उनके साथ पक्षपात किया है. बसीर ने कहा, मुझे शो के दौरान टीम की तरफ से कोई गाइडेंस या सपोर्ट नहीं मिला. ऐसे शो का हिस्सा बनना बहुत अनफेयर है जहां मेकर्स आपके खिलाफ कही गई हर निगेटिव बात को तवज्जो नहीं देते और उसपर कोई एक्शन नहीं लेते. 

Related Post

मैं बाहर हो गया, यकीन नहीं हुआ: बसीर
बसीर ने आगे कहा, मैंने जिस भी रियलटी शोज में हिस्सा लिया है उससे एक्सेप्टेंस की आर्ट को सीखा है. बिग बॉस ने भी मुझे काफी कुछ सिखाया है. जब मैं एलिमिनेट हुआ तो एक सेकंड तक तो मुझे भरोसा ही नहीं हुआ. जिस दिन मेरा एविक्शन होना था, मैं सुबह उठा तो बिग बॉस का घर मुझे 63 दिनों से कुछ अलग लग रहा था. मुझे भगवान ने साइन दे दिया था इसलिए जब मैं एविक्ट हुआ तो मैं चेहरे पर केवल स्माइल लेकर बाहर आया.

 
सलमान पर भी लगाए आरोप
बसीर ने कहा कि शो के मेकर्स का रवैय्या उनके प्रति पक्षपाती पूर्ण था क्योंकि जब मालती ने उनकी सेक्सुअलिटी पर कमेंट किया तो किसी ने कुछ नहीं कहा. बसीर बोले, बिग बॉस ने क्या किया? सबकुछ ऑन कैमरा था और क्लिप बिग बॉस की टीम की तरफ से ही आई थी लेकिन सलमान सर और मेकर्स ने इसके बारे में क्या किया?उन्होंने इसपर कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दी?क्या ये सही है?  जब मैंने शो में कंटेस्टेंट की क्वालिटी पर सवाल उठाए तो उसे बड़ा इशू बना दिया गया. फराह खान मुझपर बरस पड़ीं,तब मैं सबको बुरा लड़का दिख रहा था. लेकिन गौरव ने जब अमाल के सामने मुझपर कमेंट किया कि ये लोग तो ऐसे ही हैं, अच्छे परिवार से नहीं आते? तो किसी ने कुछ नहीं कहा, इससे साफ है कि बिग बॉस वाले इन बातों को सामने नहीं लाना चाहते थे क्योंकि ये मेरे फेवर में काम कर जातीं.

Kavita Rajput

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026