Home > मनोरंजन > टीवी > Anupama spoiler: टीना के सामने खुलेगा अनुपमा का राज़, घर में मचेगा बड़ा बवाल; जानें अब क्या मोड़ लेगी कहानी?

Anupama spoiler: टीना के सामने खुलेगा अनुपमा का राज़, घर में मचेगा बड़ा बवाल; जानें अब क्या मोड़ लेगी कहानी?

Anupama spoiler | Anupama written update: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो की कहानी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है. अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक में काफी तमाशा देखने को मिल रहा है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: February 24, 2026 12:35:22 PM IST



Anupama spoiler | Anupama written update: टीवी की पॉपूलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का शो अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा की कहानी तेजी से आगे बढ़ रही है. शो में मनप्रीत को अनुपमा स्टोर रूम में सोते हुए देख लेती है, जिसके बाद अनुपमा का गुस्सा मनप्रित पर फूट पड़ा. अनुपमा से मनप्रीत कहती है कि वो शांत रहे. वहीं मनप्रीत का पोता अपनी दादी की हालत देख काफी दुखी हो जाता है. 

अनुपमा का नया ट्विस्ट

मनप्रीत का पोता कहता है कि वह अपनी दादी से बहुत प्यार करता है. इसी वजह से टीना उसे मिलने देती है. वह गुस्से में कहता है कि जब बड़ा होगा, तब अर्जुन और टीना को घर से बाहर निकाल देगा. ऐसे में अनुपमा उसे समझाती है कि सजा देने का हक सिर्फ बड़ों का होता है. बच्चों का नहीं. मनप्रीत का पोता कहता है कि वो अपनी दादी से बहुत प्यार करता है. इसी वजह से टीना उसे मिलने देती है. वो गुस्से में कहता है कि जब बड़ा होगा तब अर्जुन और टीना को घर से बाहर निकाल देगा. ऐसे में अनुपमा उसे समझाती है कि सजा देने का हक सिर्फ बड़ों का होता है बच्चों का नहीं.  इधर टीना और अर्जुन को लगने लगता है कि अनुपमा और हंसमुख के पास काफी सारी संपत्ति है. अनुपमा सुन लेती है और मनप्रीत के कमरे की एसी ठीक करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ हंसमुख चाय मांगते हैं, तो टीना उससे एसिडिटी का बहाना बना देती है.

तलवारों, आक्रमणों और आस्था की कहानी! मुगलों की लाख कोशिशों के बाद भी टिका रहा मंदिर, बड़े पर्दे पर दिखेगा सनातनी इतिहास

अर्जुन और टीना का शक

लेकिन, हंसमुख कहते हैं कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है, इसी दौरान धीरज, नासिर और रविंद्र की एंट्री हो जाती है. मजबूरी में अर्जुन और टीना को उनका स्वागत करना पड़ता है. ऐसे में दोनों को शक होता है कि कहीं सब मिलकर उनके खिलाफ कोई गेम तो नहीं खेल रहे हैं. अपने घर आकर रविंद्र इमोशनल हो जाती है. मनप्रीत और रविंद्र कहते हैं कि वह एक दूसरे के साथ कहीं दूर चले जाएंगे. अनुपमा उन्हें कहती है कि चुपचाप भागने से अच्छा है कि सम्मान के साथ जीएं. इस दौरान अनुपमा को अनुज की काफी याद आने लगती है. वो इमोशनल होते हुए कहती है कि अनुज के संग उसने बूढ़ा होने का वादा किया था, लेकिन वह अधूरा रह गया. दूसरी तरह गौतम एक बार फिर से पराग को बर्दाद करने की प्लानिंग कर रहा होता है. वहीं, प्रेरणा और प्रेम पर परी को शक हो जाता है. दूसरी तरफ अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा के फोन पर एक कॉल आ जाता है. टीना चुपके से लीला की बातें सुन लेती है. ऐसे में अनुपमा और हंसमुख की सच्चाई उसके सामने आ जाती है. टीना और अर्जुन उसके बाद अनुपमा और हंसमुख का बैग चेक करते हैं. जिसके भीतर ईट-पत्थर होता है. ऐसे में दोनों अनुपमा उन्हें बेइज्जत करते उनके घर से निकालने वाले है. 

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका–विजय की वेडिंग डेट फिक्स, इस शुभ मुहूर्त पर लेंगे सात फेरे! जानें कब से शुरू होंगी रसमें?

Advertisement