Anupama Today Episode 6th November: माही-गौतम की शादी तोड़ने की कोशिश में लगी अनुपमा, प्रेम देगा राही को धोखा?

Anupama Aaj ka Episode: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में माही और गौतम की शादी की तैयारियां देखने को मिलेगी. वहीं, राही और प्रेम के रिश्ते में तीसरे की एंट्री होने वाली है.

Published by Prachi Tandon

Anupama Spoiler Today Episode: अनुपमा सीरियल की कहानी में एक तरफ माही का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, दूसरी तरफ अब माही की शादी में भी उथल-पुथल शुरू हो गई है. अनुपमा में अब देखने को मिलेगा कि शाह और कोठारी परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया है. जहां एक तरफ अनुपमा के मन में उलझन चल रही होती है कि गौतम जैसा आदमी कैसे सुधर सकता है और माही से शादी कर सकता है. इन्हीं सब के बीच राही और प्रेम का झगड़ा हो जाता है, जिसकी वजह से अनुपमा की बेटी परेशान हो जाती है. 

माही और गौतम की हल्दी में होगा बवाल

अनुपमा सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में माही और गौतम की हल्दी का फंक्शन देखने को मिलेगा. जहां एक तरफ अनु हर कोशिश करेगी कि किसी तरह से माही और गौतम की शादी रुक जाए. लेकिन, वसुंधरा की जिद्द के आगे वह कुछ कर नहीं पाएगी. जहां एक तरफ घर में शादी की रस्में चल रही होंगी. वहीं, दूसरी तरफ प्रेम अपनी पत्नी राही को नजरअंदाज करता दिखाई देगा. इतना ही नहीं, वह राही से ज्यादा फोन पर ध्यान देगा और बार-बार किसी से बात भी करता दिखाई देगा. प्रेम का बदला रवैया देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा. 

क्या प्रेम देगा राही को धोखा?

प्रेम का बदला रवैया और कोई नहीं, बल्कि उसकी बहन प्रार्थना नोटिस करेगी. इतना ही नहीं, उसे अपने भाई पर शक हो जाएगा और वह उसकी जासूसी भी करती नजर आएगी. अनुपमा के अपकमिंग ट्विस्ट में यह भी देखने को मिल सकता है कि वह प्रेम की चैट्स पढ़ लेगी और इसी से प्रार्थना को पता चलेगा कि प्रेम किसी और को डेट कर रहा है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: इमोशन्स से खेलता है बॉलीवुड, थिएटर में लोगों को रोने के देता है पैसे! Bigg Boss 19 में मृदुल ने खोली पोल 

प्रेम का एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर ज्यादा दिन छुप नहीं पाएगा. जैसे ही प्रार्थना को यह बात पता चलेगी वह परिवार को इस बारे में बता देगी. इतना ही नहीं, पराग को यह भी पता चल जाएगा कि प्रेम को बिजनेस में बड़ा नुकसान हो गया है. इसके बाद पराग का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा और वह प्रेम को जलील करता नजर आएगा. वहीं, प्रेम का सच जानकर राही पूरी तरह से टूट जाएगी. 

ये भी पढ़ें: 30 साल की होते ही हसीना ने सारे कपड़े उतारे, रेत पर लेटकर दिया ‘न्यूड’ पोज 

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026