Anupama Today Episode 19th November: अनुपमा की पलटेगी जिंदगी, अनुज की होगी वापसी; कोठारी परिवार में आएगी तबाही

Anupama Aaj Ka Episode: अनुपमा फाइनली परी और ईशानी के साथ मुंबई पहुंच जाती है. लेकिन, मुंबई में अनुपमा की जिंदगी अब पलटने वाली है और एक बार फिर अनुज की वापसी होने वाली है.

Published by Prachi Tandon

Anupama Today Spoiler: अनुपमा सीरियल की कहानी एक बार फिर पलटती नजर आने वाली है. जहां एक तरफ अनुपमा अपनी पोती और नाती यानी ईशानी-परी को लेकर मुंबई निकल गई है. वहीं, दूसरी तरफ कोठारी फैमिली पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मुंबई पहुंचते ही सबसे पहले ईशानी और परी को झटका लगेगा. वह समझ नहीं पाएंगी कि वह चॉल में कैसे रहेंगी और अपनी जिंदगी गुजारेंगी. हालांकि, अनुपमा मांगने के लिए फिल्म सिटी पहुंच जाएगी जहां उसकी जिंदगी पलट जाएगी. 

मुंबई में अनुपमा करेगी नए सफर की शुरुआत

अनुपमा में आगे की कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है. क्योंकि, अनुपमा अब एक्ट्रेस बनने की राह पर निकलेगी. दरअसल, अनुपमा काम के लिए फिल्मसिटी जाएगी. जहां वह पहली बार कैमरा देखेगी और उसे टीवी की चकाचौंध भी देखने को मिलेगी. हालांकि, ऐसा भी माना जा रहा है कि फिल्मों और टीवी की दुनिया में कदम रखते ही अनुपमा की जिंदगी में अनुज की वापसी दिखाई जाएगी. लेकिन, अभी तक मेकर्स ने कहानी के इस ट्विस्ट पर किसी तरह का कंफर्मेशन नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं Ashnoor Kaur के पापा गुरमीत सिंह? बिग बॉस 19 में Entry से बदल गई चर्चा की दिशा! जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Related Post

कोठारी परिवार को लूट रहे हैं माही-गौतम

माही और गौतम मिलकर अब कोठारी परिवार को लूटने का प्लान बना रहे हैं. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि माही-गौतम ऐसी चाल चलते हैं और कोठारी हाउस को अपने नाम करा लेते हैं. यह जानकर पराग को तगड़ा झटका लगेगा और उसकी सेहत खराब हो जाएगी. इतना ही नहीं, मोटीबा और अनुपमा भी शॉक में चली जाएंगी कि जिस माही को उन्होंने बेटी की तरह रखा, उसी ने इतना बड़ा धोखा दिया. कोठारी परिवार को जब यह धोखा मिलेगा तो उनके साथ राही और प्रेम खड़े होंगे.  

ये भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Akansha Chamola: ‘ऑडिशन में कर दिया इग्नोर…’, ऐसे शुरू हुई थी आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की लव स्टोरी!

Prachi Tandon

Recent Posts

Bareilly DM order: जनता दर्शन में ढिलाई नहीं चलेगी, अधिकारियों पर कसा शिकंजा, 48 घंटे में शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य

Bareilly DM order: बरेली में जनता दर्शन की शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण अनिवार्य…

April 20, 2026

Bareilly wedding violence: बरेली में शादी समारोह में  खूनी खेल, युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों से जानलेवा हमला

Bareilly wedding violenceबरेली के मैरिज लॉन में शादी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों…

April 20, 2026

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर हाईटेक निगरानी, 211 कैमरों से लैस हुआ स्टेशन

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर 211 4K कैमरों से लैस केंद्रीकृत सुपर सर्विलांस सिस्टम…

April 20, 2026

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026