Thalapathy Vijay Divorce: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पर्सनल लाइफ इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई है. खबरों के अनुसार, उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने दिसंबर 2025 में एक्टर से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. यह अर्जी चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर की गई थी. तलाक की अर्जी व्यभिचार, मानसिक क्रूरता और परित्याग के आरोपों का हवाला दिया गया है. साथ ही एक्टर पर उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया है. इस बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम थलापति विजय के साथ खूब जोड़ा जा राह है. बता दें कि, इंटरनेट पर इसके सबूत होने का भी दावा किया गया है.
तृषा कृष्णन के साथ है अफेयर?
सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट अनुसार, अपनी अर्जी में थलापति विजय की पत्नी संगीता ने दावा किया है कि उन्हें अप्रैल 2021 में पता चला कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है. हालांकि, उन्होंने अपनी पिटीशन में एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर छाई हुई अफवाहें तृषा कृष्णन की तरफ इशारा किया है. जिन्होंने विजय के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. इन आरोपों से तमिल फिल्म इंडस्ट्री और विजय के फैंस भी हैरान है.
पोस्ट की वजह से फैली अफवाहें
तृषा और विजय के बीच अफेयर के रूमर्स तृषा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद फैली हैं. एक्ट्रेस ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि – जब आप प्यार से भरे होते हैं, तो यह उन लोगों को कन्फ्यूज कर देता है, जो बकवास से भरे होते हैं. इसके बाद विजय के लिए उन्होंने एक बर्थडे पोस्ट भी डाला था. जिसमें उन्होंने एक्टर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी. जिससे उनके करीबी रिश्ते की अफवाहें खूब उड़ी थीं. घिल्ली में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखते हुए फैंस ने उन्होंने “टाइमलेस कपल” का टाइटल दिया था.
विजय ने तृषा को बोला “प्रिंसेस”
इसके साथ ही एक इवेंट में विजय ने तृषा को एक प्रिंसेस भी कहा था. जिसके बाद एक्ट्रेस संग उनके रिश्ते की अटकलों को खूब हवा मिल गई थी. हालांकि, तृषा और विजय दोनों ने ही पर्सनल इन्वॉल्वमेंट की कंफर्मेशन कभी भी नहीं की है. लेकिन अब एक्टर का नाम तृषा के साथ खूब जोड़ा जा रहा है.