मुझे कम पैसे मिलते थे-‘द फैमिली मैन’ की एक्ट्रेस ने मेल स्टार्स की ज्यादा फीस पर कही ऐसी बात

प्रियामणि ने मूवी इंडस्ट्री में पे गैप को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि मेल और फीमेल स्टार्स के लिए एक जैसी फीस होना एक सपने जैसी बात है.

Published by Kavita Rajput

प्रियामणि (Priyamani) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें बॉलीवुड और साउथ दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन बीस साल का लंबा समय हो चुका है और इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड, साउथ और ओटीटी के कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम किया है. हिंदी बेल्ट में उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फैमिली मैन वेब सीरीज के जरिए मिली है. 

मेल स्टार्स से मिले कम पैसे
हाल ही में प्रिया ने एक इंटरव्यू में मूवी इंडस्ट्री में पे गैप को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि मेल और फीमेल स्टार्स के लिए एक जैसी फीस होना एक सपने जैसी बात है. प्रियामणि ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई परेशानी भी नहीं है. एक्ट्रेस बोलीं, मेरा मानना है कि जो भी आपकी मार्केट वैल्यू है, आप उसके हिसाब से डिमांड करते हैं और फिर आपको वही मिलता है. एक वक्त था जब मुझे अपने मेल को-स्टार से कम पैसा मिलता था. ये बात मुझे परेशान नहीं करती क्योंकि मैं अपनी मार्केट वैल्यू जानती हूं और मुझे अपनी कीमत पता है. प्रियामणि ने कहा कि ये उनका ओपिनियन है और वो कभी अपनी फीस में बेवजह बढ़ोतरी करने की डिमांड नहीं करती हैं. 

Related Post

साउथ और बॉलीवुड में फर्क है: प्रियामणि 
प्रियामणि ने कहा कि साउथ के एक्टर्स में डिसिप्लिन और पंचुअलिटी बहुत है. वह टाइमिंग को लेकर बहुत सीरियस होते हैं. एक्ट्रेस ने कहा, दोनों इंडस्ट्री का वर्किंग पैटर्न बहुत अलग है. साउथ में एक्टर्स टाइम से शुरुआत करते हैं. सुबह 7 या 8 बजे शिफ्ट शुरू हो जाती है. हम जब 8 कहते हैं तो उसका मतलब आठ बजे ही होता है, फिर चाहे कुछ भी हो जाये.  प्रियामणि के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही द फैमिली मैन 3 में नज़र आएंगी. इसके अलावा उन्हें थलापति विजय की फिल्म जन नयागन में भी देखा जा सकेगा.ये 2026 में रिलीज होगी. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026