“द राजा साब” का बॉक्स ऑफिस पर राज़, हॉरर-कॉमेडी में प्रभास का जलवा, क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को दे पाएंगे मात?

'द राजा साब' (The Raja Saab) प्रभास के फैन्स (South Actor Prabhas) के लिए एक मजेदार अनुभव है, खासकर इसका दमदार क्लाइमेक्स (Film Climax) . लेकिन, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Ranveer Singh Dhurandhar) की वजह से इसे हिंदी मार्केट में कड़ी चुनौती मिल रही है.

Published by DARSHNA DEEP

The Raja Saab review and release: साउथ एक्टर प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ आज, 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. तो वहीं, इस फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. यहां फिल्म की समीक्षा, प्रभास का प्रदर्शन और बॉक्स ऑफिस की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है. 

फिल्म की समीक्षा और रिलीज

दरअसल, निर्देशक मारुति द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ‘हॉरर-कॉमेडी’ है, जो प्रभास को एक बिल्कुल नए अवतार में पेश करती है. जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी ‘राजू’ (प्रभास) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका संबंध एक शाही परिवार से मिलता-झुलता है. इस फिल्म में संजय दत्त प्रभास के दादा और एक ‘भूत’ के किरदार में हैं, जो फिल्म का मुख्य आकर्षण है. 

फिल्म किस चीज़ पर है आधारित?

फिल्म का पहला हाफ साधारण बताया जा रहा है, जिसमें कॉमेडी और रोमांस पर पूरी तरह से ध्यान दिया जा रहा है. हालांकि, फिल्म का दूसरा हाफ और आखिरी 40 मिनट का क्लाइमेक्स दर्शकों के होश उड़ाने वाला है. जिसमें  अस्पताल वाला सीक्वेंस और विजुअल्स की लोगों ने जमकर तारीफ की है. तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ दर्शकों ने फिल्म के कमजोर VFX और खिंची हुई कहानी के बारे में जमकर आलोचना की है. फिल्म में  तीन हीरोइनों (मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार) की मौजूदगी और अचानक आने वाले गानों को भी कुछ लोगों ने खास नहीं बताया है. 

Related Post

प्रभास का प्रदर्शन और स्टार पावर

‘बाहुबली’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी एक्शन फिल्मों के बाद, अभिनेता प्रभास ने इस फिल्म के जरिए अपनी ‘कॉमेडी’ और ‘लवर बॉय’ इमेज में वापसी की है. तो वहीं, दूसरी तरफ  फैन्स को प्रभास की स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी कॉमिक टाइमिंग सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. इसके अलावा लंबे समय के बाद प्रभास को डांस करते और हल्के-फुल्के अंदाज में देखना उनके प्रशंसकों के लिए हैरान करने वाला था. 

बुकिंग स्थिति और बॉक्स ऑफिस

‘द राजा साब’ ने रिलीज से पहले ही शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज की थी. तो वहीं, भारत में फिल्म ने लगभग 11.67 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर एक ना रिकॉर्ड बनाया है. हालाँकि, ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. जहां, दक्षिण भारत,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में, फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: तूफानी हवाओं के साथ बारिश का कहर, 12 राज्यों में तबाही का खतरा; जानें आपके शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam 12 April 2026:देश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. साइक्लोनिक…

April 12, 2026

Asha Bhosle Health Updates: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले, पोती ने पोस्ट कर दी जानकारी; इलाज जारी

Asha Bhosle Health Updates: सिंगर आशा भोसलो को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया…

April 12, 2026

Aaj Ka Rashifal: रविवार को इन राशियों को होगा धनलाभ, जानें मेष से लेकर मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026:रविवार को ग्रहों के शुभ संयोग सिंह और मकर राशि…

April 12, 2026

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026