माथे पर लाल बिंदी, आंखों में तेज, ‘महाकाली’ के रूप में Bhoomi Shetty का लुक देख चौंके लोग

फिल्म के फर्स्ट लुक में महाकाली के अवतार में भूमि का लुक काफी बेहतरीन नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक कई बड़ी एक्ट्रेसेस 'महाकाली' के रोल को करना चाहती थीं लेकिन मेकर्स ने भूमि को चुना.

Published by Kavita Rajput

इंडियन सुपरहीरो जॉनर में ‘हनुमान’ (Hanuman) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद डायरेक्टर प्रशांत वर्मा अब अपनी अगली फिल्म लेकर आए हैं. इस फिल्म का नाम महाकाली है जिसका हाल ही में फर्स्ट लुक जारी किया गया है. इस फिल्म में भूमि शेट्टी (Bhoomi Shetty) महाकाली के रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म के फर्स्ट लुक में महाकाली के अवतार में भूमि का लुक काफी बेहतरीन नजर आ रहा है. 


सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पचास प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है और बाकी शूटिंग हैदराबाद में जारी है. खास बात ये है कि मेकर्स ने भूमि शेट्टी जैसी नई एक्ट्रेस पर अपना भरोसा जताया है और महाकाली के किरदार में किसी सीनियर एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया है. सूत्रों के मुताबिक कई बड़ी एक्ट्रेसेस महाकाली के रोल को करना चाहती थीं लेकिन मेकर्स ने भूमि को चुना. 

Related Post


कौन हैं भूमि शेट्टी?
भूमि का पूरा नाम भूमिका शेट्टी है. वह कर्नाटक के कुंदापुरा से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता का नाम भास्कर और मां का नाम बेबी शेट्टी है. भूमि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. उन्होंने कन्नड़ टीवी सीरियल किन्नरी और कुछ तेलुगु सीरियलों में भी काम किया है. वह कन्नड़ बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुकी हैं. उन्होंने 2021 में कन्नड़ फिल्म ‘इक्कट’ से डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने किंगडम और शराथुलू वर्थिथाई जैसी तेलुगु फिल्में भी की हैं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026