Categories: मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ही नहीं, इस पाक क्रिकेटर के प्यार में भी पागल थीं Rekha, मां करवाना चाहती थीं शादी मगर…

80 के दशक में इस क्रिकेटर के साथ रेखा (Rekha) के लिंकअप की खबरें बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में छाई रहती थीं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि दोनों को कई बार मायानगरी के खूबसूरत बीचों पर हाथों में हाथ डालकर घूमते हुए भी स्पॉट किया गया था।

Published by Kavita Rajput

वेटरन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) हमेशा से अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में रही हैं। उनके लव अफेयर्स हमेशा से बॉलीवुड के गलियारों में छाए रहे हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से उनके अफेयर की खबरें तो जगजाहिर हैं ही लेकिन आज हम आपको उनके एक और अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी रेखा का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर और पॉलिटिशियन इमरान खान (Imran Khan) से भी जुड़ चुका है। जी हां, ये सच है कि 80 के दशक में दोनों के लिंकअप की खबरें बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में छाई रहती थीं। 

1985 में छपी एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान रेखा के साथ वक्त बिताने के लिए कई हफ्तों तक मुंबई में रहा करते थे। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि दोनों को कई बार मायानगरी के खूबसूरत बीचों पर हाथों में हाथ डालकर घूमते हुए भी स्पॉट किया गया था।

रेखा की मां को पसंद थे इमरान!

दोनों की नजदीकियां इस कदर बढ़ गई थीं कि रेखा की मां पुष्पावल्ली तो चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी इमरान से हो जाए। पुष्पावल्ली इमरान को रेखा के लिए परफेक्ट चॉइस मानती थीं। यहां तक कि वो एक ज्योतिष के पास भी ये जानने के लिए गई थीं कि रेखा और इमरान की शादी हो सकती है या नहीं? रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पुष्पावल्ली दिल्ली के एक बड़े ज्योतिष से मिली थीं और पूछा था कि इमरान उनकी बेटी रेखा के लिए सही रहेंगे या नहीं?उस ज्योतिष ने रेखा की मां को क्या जवाब दिया, ये तो नहीं पता लेकिन पुष्पावल्ली की दिली तमन्ना थी कि इमरान और रेखा की शादी हो जाए।

 

Related Post

A post shared by ㅤㅤㅤㅤㅤㅤ 😎 (@dream._.biggg)

इमरान के साथ पाकिस्तान गई थीं रेखा

1989 में दोनों के अफेयर की खबरों को और बल तब मिला जब रेखा एक चैरिटी कॉन्सर्ट में इमरान खान के साथ हिस्सा लेती हुई नजर आईं। इस इवेंट में उन्हें इमरान खान के साथ डांस करते हुए भी देखा गया था। इस इवेंट में क्रिकेटर जावेद मियांदाद और एक्टर विनोद खन्ना भी मौजूद थे। रेखा और इमरान ने कभी अपने रिलेशनशिप की खबरों पर मौहर नहीं लगाई। न ही ये बात कभी सामने आई कि दोनों क्यों अलग हुए या इनका रास्ते क्यों जुदा हो गए। 

इसके बाद 1990 में रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर सबको चौंका दिया था। ये शादी भी महज नौ महीने ही टिक पाई क्योंकि मुकेश अग्रवाल ने अपने घर में रेखा के दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है. इस दिन क्या करें…

March 16, 2026

michael b jordan कौन हैं, जिन्होंने फिल्म में पहली बार डबल रोल निभाकर जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Academy Awards 2026 Michael B Jordan: माइकल बी जॉर्डन ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले छठे अश्वेत…

March 16, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से मिली पहचान

लुधियाना (पंजाब), मार्च 16: आयुर्वेद ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित…

March 16, 2026

Oscars 2026 Winner List: ट्रॉफियों की बारिश! ‘One Battle After Another’ ने जीते 6 अवॉर्ड, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Oscars 2026 Winner List: रविवार को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में एक और ऐतिहासिक…

March 16, 2026

Oscars 2026: दिग्गज धर्मेंद्र को नहीं किया याद? Oscars के ‘In Memoriam’ पर भड़के यूजर्स

Oscars 2026: एकेडमी अवार्ड्स में 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेगमेंट अक्सर समारोह के सबसे भावुक पलों…

March 16, 2026