श्रीकांत का ComeBack हुआ तय, इस दिन रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन सीजन 3’, जानें डेट

The Family Man 3 Ott Update : मनोज बाजपेयी की फेमस सीरीज का लोगों को बरसो से इंतजार था और अब फाइनली लोगों का इंतजार खत्म हुआ है. मनोजर जी की सीरीज को लेकर अपडेट आ गया है. इस दिन आएगा सीरीज का पहला एपिसोड.

Published by sanskritij jaipuria

The Family Man 3 Release Date : मनोज बाजपेयी एक ऐसे एक्टर है जिनकी एक्टिंग स्किल्स काफी शानदार है. उनकी सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को लोगों ने काफी प्यार दिया था और अब आखिरकार तीसरा सीजन भी आ गया है. पिछले चार सालों से लोग इस सीरीज की वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट और टीजर दोनों जारी कर दिए हैं.

टीजर की शुरुआत में प्रियामणि उर्फ सुचित्रा तिवारी नजर आती हैं. वो बताती हैं कि बीते चार सालों में परिवार में क्या-क्या बदलाव हुए हैं. वो कहती हैं धृति अब कॉलेज में है, अथर्व ने बैले सीख लिया है और तिवारी जी पिछले चार साल से सिर्फ एक ही चीज पर लगे हैं ‘अअअअअअअआ’. श्रीकांत हर काम करते हुए यही आवाज निकालता दिखता है. जब जेके पूछता है कि इसका मतलब क्या है, तो श्रीकांत मुस्कुराकर कहता है आ रहा हूं न..यानी, श्रीकांत तिवारी की वापसी पक्की है.

21 नवंबर को होगी रिलीज

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का पहला एपिसोड 21 नवंबर 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है, जिनके साथ इस बार सुमन कुमार और तुषार सेठ भी जुड़े हैं. कहानी को राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखा है, जबकि डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं. 

Related Post

इस बार खतरा और भी बड़ा होगा

नए सीजन में श्रीकांत तिवारी को पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ेगा. इस बार कहानी में दो नए दुश्मनों की एंट्री होगी रुक्मा (जयदीप अहलावत) और मीरा (निमरत कौर). श्रीकांत को देश के अंदर और बाहर, दोनों जगह नए दुश्मनों से लड़ना होगा.

फिर लौटेंगे पुराने चेहरे

मनोज बाजपेयी के साथ इस सीजन में कई पुराने कलाकार भी वापसी कर रहे हैं – शारिब हाशमी, प्रियमणि, अशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरि और गुल पनाग फिर से अपने किरदारों में नजर आएंगे.

तीसरा सीजन अब तक के मुकाबले ज्यादा रोमांचक और भावनात्मक बताया जा रहा है. ये कहानी सिर्फ एक अंडरकवर एजेंट की नहीं, बल्कि एक पिता और पति की भी है, जो अपने परिवार और देश दोनों के लिए संघर्ष कर रहा है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026