शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले Bigg Boss 19 ने बदल दी Awez–Nagma की कुंडली! इस दिन तय था निकाह

Awez-Nagma Wedding Postponed: सोशल मीडिया फेम और बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अवेज दरबार और नगमा मिराजकर की शादी दिसंबर को होनी थी, लेकिन बिग बॉस में एंट्री के कारण पोस्टपोन हो गई। इस बात का खुलासा अवेज के पिता ने किया है।

Published by Shraddha Pandey

Awez-Nagma Hashtag: शादियों के सीजन में जहां सेलेब्स अपने खास दिन की प्लानिंग में बिजी रहते हैं, वहीं सोशल मीडिया का चर्चित कपल अवेज दरबार (Awez Darbar) और नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) की शादी ने एक अनोखा मोड़ ले लिया है। फैंस महीनों से उनकी शादी की डेट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब खबर आई है कि यह शादी फिलहाल पोस्टपोन हो गई है। वजह है टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19), जिसमें दोनों बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं।

दरअसल, अवेज और नगमा, जिन्हें फैंस प्यार से “Nawez” कहते हैं, लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात टिकटॉक (TikTok) के दौर में हुई थी और वहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। वक्त के साथ न सिर्फ फैंस बल्कि परिवारवालों ने भी इस रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार कर लिया।

छोटा-सा टॉप पहन यह कैसे बैठीं भोजपुरी हसीना, कैमरा में कैप्चर हो गया ‘प्राइवेट पार्ट’

इस दिन तय थी शादी 

खुद अवेज के पिता और मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार ने हाल ही में वायरल टीवी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि शादी की डेट 26 दिसंबर 2025 तय कर दी गई थी। यहां तक कि दोनों परिवारों की मुलाकात भी हो चुकी थी और वेन्यू व तैयारियों पर बातचीत आखिरी चरण में थी। लेकिन, तभी सामने आया बिग बॉस 19 का ऑफर, जिसे अवेज और नगमा ने मिस नहीं करना चाहा। शो के दौरान भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई। एक टास्क के दौरान जब हाउस मेंबर कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने उनसे शादी के बारे में पूछा, तो दोनों ने साफ कहा-“सबकुछ तय हो गया है, लेकिन अभी बिग बॉस बीच में आ गया। बाद में सबको इनवाइट करेंगे।” 

Related Post

A post shared by Nagma Mirajkar (@nagmamirajkar)

दोनों के नाम का हैशटैग ट्रेंड

फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर #NawezWedding ट्रेंड करने लगा और लोग पूछने लगे कि आखिर नई डेट कब तय होगी। हालांकि, अभी तक शादी की अगली तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

Arjun Kapoor की बहन का छलका दर्द, बोलीं-आंटियां मुझे घूरती थीं, पिता बोनी कपूर के तलाक पर कही इतनी बड़ी बात

Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026