Bigg Boss 19: अमाल या फरहाना नहीं, इस कंटेस्टेंट ने जीता लोगों का दिल, कहीं ले ना जाए सलमान के शो की ट्रॉफी?

Top Contestant This Week: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते फैंस का दिल जीतने वाले टॉप कंटेस्टेंट वो हैं जिसके बारे में किसी को उम्मीद नहीं थी. लेकिन, बता दें ये ना ही फरहाना हैं और ना ही अमाल. चलिए जानते हैं कौन है जिसने मारी बाजी.

Published by Shraddha Pandey

Bigg Boss 19 Popular Contestant: बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss 19) के घर में बीता हफ्ता काफी ड्रामों से भरा रहा. पूरे हफ्ते सिर्फ एक नाम गूंजा- फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt). पहले तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से झगड़ा हुआ और अमाल मलिक (Amaal Mallik) से. शहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) के चमची कहने पर भी फरहाना ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई. फिर कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) में नीलम गिरी (neelam giri) की चिट्ठी फाड़कर उन्होंने पूरे घरवालों से दुश्मनी मोल ले ली.

यूं तो पूरे हफ्ते बिग बॉस के घर में फरहाना भट्ट के चर्चे हुए, लेकिन जनता के दिलों में बाजी कोई और ही मार ले गया. जी हां, बीते हफ्ते जिस कंटेस्टेंट को दर्शकों से सबसे ज्यादा प्यार मिला, वो फरहाना भट्ट नहीं हैं और ना ही नीलम की चिट्ठी जोड़ने वाले गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) हैं. इस बार दबे पांव किसी और ही कंटेस्टेंट ने बाजी मार ली.

पहले नंबर पर नहीं हैं फरहाना भट्ट

बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले बिग बॉस तक एक्स पेज ने इस हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग शेयर की है. जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम बताया है. इस हफ्ते टॉप 5 में फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) जरूर हैं, लेकिन पहले नंबर पर नहीं.

Related Post

ये हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते जनता के दिलों को जीतने वाले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स फरहाना भट्ट, बसीर अली, गौरव खन्ना, अमाल मलिक और अभिषेक बजाज हैं. जिसने पहले पायदान पर बाजी मारी, वो कोई और नहीं बल्कि मजबूत कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर बसीर (Baseer Ali), तीसरे नंबर पर फरहाना, चौथे पर गौरव और पांचवें पर अमाल मलिक हैं.

लोगों को पसंद आ रहे अभिषेक बजाज

अभिषेक बजाज का गेम शुरू से ही लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यहां तक कि वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) भी कई बार उनके गेम की तारीफ कर चुके हैं. बार-बार उन्हें सोलो गेम खेलने की हिदायत भी देते रहते हैं. यूजर्स का मानना है कि अगर वह ऐसे ही गेम खेलते रहे तो वह ट्रॉफी जीत सकते हैं.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026