स्प्लिट्सविला X5 की विजेता Akriti Negi पर लट्टू हुए भोजपुरी सुपर स्टार Pawan Singh! शो में जाते ही ऑफर की फिल्म

Pawan Singh In Rise and Fall: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं, एक्टर ने हाल ही में अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) में एंट्री ली है और इस शो में आते ही वो स्प्लिट्सविला X5 विजेता आकृति नेगी (Akriti Negi) को फिल्म ऑफर करते नजर आ रहे हैं।

Published by chhaya sharma

Pawan Singh In Rise and Fall:  भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह हमेशा खबरों में बने रहते, पिछले कुछ दिनों से एक्टर विवादों में घिरे नजर आ रहे थे उनका एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव (Anjali Raghav) को कमर में गलत तरीके से छूते दिख रहे हैं, वही एक्टर की पत्नी ने भी उन्हें लेकर कई विवादित बयान दिए थे, जिसकी वजह से कॉन्ट्रोवर्सी काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वही अब एक बार फिर पवन सिंह खबरों में आए हैं, लेकिन इस बार वजह विवाद नहीं है। हाल ही में एक्टर ने अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) में एंट्री ली है और अब हर जगह उन्हीं के चर्चे हैं। 

 भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने ली रियलिटी शो राइज एंड फॉल में एंट्री

दरअसल, अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) शुरुआत होते ही खबरों में छा गया है। शो में आए कंटेस्टेंट्स लोगों का ध्यान अपनी और खींच रहे हैं, कई लोगों का कहना है कि ये शो सलमान खान के बिग बॉस 19 से भी ज्यादा तहलका मचाने वाला है। रियलिटी शो राइज एंड फॉल में भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के अलावा स्प्लिट्सविला X5 विजेता आकृति नेगी (Akriti Negi) , कीकू शारदा, अरबाज पटेल, आदित्य नारायण, धनश्री वर्मा, नयनदीप रक्षित, नूरिन शा, बाली, आरुष भोला, अर्जुन बिजलानी, संगीत फोगट, अनाया बांगर, अहाना कुमारा और कुब्रा सैत जैसी कई धांसू पर्सनैलिटी कंटेस्टेंट के तौर पर आई हैं।

स्प्लिट्सविला X5 विजेता आकृति नेगी पर लाइन मारते नजर आए पवन सिंह

अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) की शुरुआत शनिवार, 6 सितंबर से हुई है और अब शो के अंदर के वीडियों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शो के पहले एपिसोड का वीडियो इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh), स्प्लिट्सविला X5 विजेता आकृति नेगी (Akriti Negi) से बात करते नजर आ रहे है और उन्हें एक ही मुलाकात में फिल्म ऑफर करते दिख रहे हैं। 

Related Post

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

पवन सिंह ने की सो में अपनी बढाइयां

रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) के पहले एपिसोड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हर कोई पवन सिंह के गानों की तारीफ कर रहा होता है, क्योंकि उनकी एंट्री पर उनका गाया हुआ गाना बजता है लॉलीपॉप लागेलू, जो की सबसे हिट भोजपुरी गाना है और अपने रिलीज के इतने सालों बाद भी हर पार्टी फंक्शन में बजाया जाता है। आरुष भोला इस गाने की खूब तारीफ करते है और कहते है कि उन्होंने इस गाने पर खूब डंस किया है, वहीं पवन सिंह बताते है कि उन्होंने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के लिए भी गाना गाया है “काटी रात में खेतों में तू आई नहीं” ,जो काफी हिट हुआ था, जिसके बाद आकृति नेगी हैरान होती है और कहती है अच्छा आपने वह गाना गाया है, इस दौरान पवन सिंह (Pawan Singh) और आकृति नेगी (Akriti Negi) कईारी बाते होती हैं। बातचीत के दौरान आकृति, पवन सिंह से कहती है कि- उन्होंने कभी फिल्मों में काम नहीं किया है, तो एक्टर उन्हें बिना सोचे समझे कहते है कि वो  उन्हें एक फिल्म ऑफर करेंगे, जिसके बाद हैरानी से आकृति नेगी पूछती है कि “आप हमको देंगे? सच्ची?” इस पर भोजपुरी पवन सिंह अपनी बढाइयों के पुल बांधते हुए कहते हैं, “मैंने 250 से ज्यादा फिल्में बनाई हैं।”

पवन सिंह को किया सोशल मीडिया पर ट्रोल

पवन सिंह (Pawan Singh) का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, फैंस उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन कई लोग उन्हें आदत से मजबूर बता रहे है और कह रहे हैं कि लड़की देखते ही वो दिल हार बैठे है और वो अपनी बढाइयां करके आकृति (Akriti Negi) को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।   

chhaya sharma

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026