Categories: मनोरंजन

इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाएगी ये सीरीज-फिल्में, दोस्तों के साथ वीकेंड पर पहले से ही बना लें प्लान

OTT Release This Week: अगस्त का आखिरी हफ्ता काफी मजेदार होने वाला है। इस वीकेंड आप अपने दोस्तों के साथ नई सीरीज और फिल्मों के मजा ले सकते हैं।

Published by Preeti Rajput

OTT Release This Week: अगस्त का आखिरी हफ्ता ओटीटी शोज और फिल्मों की एक नई लिस्ट लेकर आ रहा है। इनमें आपकों एक्शन, हॉरर और थ्रील खूब सारा देखने को मिलने वाला है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर आप फिक्शन, रियलिटी, डॉक्यूमेंट्रीज़ और एनिमेशन का मजा ले सकते हैं। आप इन्हें दोस्तो, परिवार और गर्लफ्रेंड किसी के साथ भी देख सकते हैं। यह आपके मूड को एक दम बेहतरीन बनाकर रखेगा। 

पति सीजन 2

पति की वापसी के साथ यह सीरीज और भी धमाकेदार होने जा रही है। इस सीजन में आपको राजनीतिक उलझनें परिवार के जीवन में नई उथल-पुथल की कहानी देखने को मिलने वाली है। साथ ही विद्रोह, आर्थिक तंगी और सत्ता संघर्षों का तड़का इस वेबसीरीज को और भी बेहतरीन बनाता है। 

कहां देखें: मैक्स ओरिजिनल्स

दिनांक: 26 अगस्त, 2025 

द होम टीम

इस सीरीज में आपकों छह जेट्स खिलाड़ियों और उनके साथियों की कहानी देखने को मिलने वाली है। यह सीरीज एनएफएल सीज़न के उतार-चढ़ाव, पारिवारिक जीवन और उनके करियर के बारे में है। यह शो यूवाओं के करियर में आ रही दिक्कतों का उजागर करता है। 

कहां देखें: प्राइम वीडियो
दिनांक: 26 अगस्त 

“विद लव, मेघन” सीज़न 2 

यह सीरीज अपने अगले सीजन के साथ एक बार फिर वापस लौट रही है। इस सीरीज के ट्रेलर में जोस आंद्रेस, डेविड चांग, ​​टैन फ़्रांस, क्रिसी टेगेन, जे शेट्टी जैसे कई अन्य किरदार नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में मेघन खाना पकाने, मनोरंजन और विचारशील मेजबानी के शौक को सबसे सामने पेश करती हैं। 

Related Post

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

आई नो वट यू वॉन्ट

इस सीरीज में आपकों पांच दोस्तों की कहानी देखने के लिए मिलने वाली हैं। इनसे एक कार एक्सीडेंट हो जाता है, लेकिन सभी इस पर मुंह बंध रखना बेहतर समझते हैं। लेकिन कुछ सालों बाद कोई उनका बदला लेने के लिए वापस लौटते हैं। वो मदद के लिए इधर-उधर भागते हैं। यह सीरीज एक्शन और थ्रिल से भरी हुई है। 

कहां देखें: प्राइम वी़डियो 

देवर आवेज पर नहीं गौहर खान को इस कंटेस्टेंट पर आया प्यार, घरवालों को लगाई लताड़, बोलीं- सब आके बदतमीजी

इट्स नेवर ओवर, जेफ़ बकले

इस सीरीज को एमी बर्ग द्वारा निर्देशित किया गया है। यह एक अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री है जो जेफ़ बकले के जीवन पर बेस्ड है। 

कहां देखें: प्राइम वीडियो
दिनांक: 26 अगस्त, 2025  

साउथ सुपरस्टार Nagarjuna ने इस हसीना को जड़ दिए थे 14 थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर किया था खुलासा, मांगनी पड़ी थी माफी!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: netflixOTT

Recent Posts

Kharmas 2026 End Date: कब खत्म होगा खरमास? इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्य; जानें अप्रैल में शादी के लिए शुभ दिन

Kharmas 2026 End Date: भगवान सूर्य 14 अप्रैल मंगल की राशि मेष में एंट्री करने…

April 5, 2026

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026